जिला स्थापना दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह 21 को

जमुई:-जिलाधिकारी राकेश कुमार की देखरेख में जिला स्थापना दिवस समारोह एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह अगामी 21 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। डीएम द्वारा गठित आयोजन समिति निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गई है। तमाम बिंदुओं पर गौर किया जा रहा है। प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक के समय का निर्धारण कर दिया गया है। समस्त कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वरीय प्रभार में डीडीसी रहेंगे। उनके द्वारा कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की जा रही है और वांछित निर्देश दिए जा रहे हैं।
जिलाधीश ने बताया कि स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर 21 फरवरी को पूर्वाह्न 09:30 बजे स्व. श्रीकृष्ण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का आगाज होगा। तदुपरांत मुख्य अतिथि समेत तमाम महाजन मंचासीन होंगे। उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा।                                 आगत मेहमान दीप प्रज्वलित करेंगे और गुब्बारा उड़ाकर इस दिवस को यादगार बनाएंगे। मौके पर मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य जन उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे साथ ही स्व. श्रीकृष्ण सिंह की जीवनगाथा पर प्रकाश डालेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए नामित जनों को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि के साथ अन्य महानुभाव कार्यक्रम के अंत में विभन्न विभागों द्वारा विकास को प्रदर्शित करने वाले स्थापित स्टॉल का अवलोकन करेंगे और जिला की तरक्की से वाकिफ होंगे। जिला कलेक्टर ने कहा कि समारोह को यादगार बनाने के लिए संध्या 06:00 बजे से नामित स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। स्थानीय कलाकार, स्कूली बच्चे एवं मेहमान फंकार गीत और लघु नाटिका की रसमयी प्रस्तुति से माहौल को झंकृत करेंगे। उन्होंने इसका आयोजन नियमबद्ध तरीके से किए जाने का निर्देश दिया। उधर जिला स्थापना दिवस एवं श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए गठित आयोजन समिति के सदस्य बीरेंद्र कुमार, कपिलदेव तिवारी, आर. के. दीपक और डॉ. निरंजन कुमार प्रभात फेरी, मुख्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को गाइडलाइंस के मुताबिक अमलीजामा पहनाने में जुटे हुए हैं। सदस्य डॉ. निरंजन कुमार और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के।निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का परिक्रमा कर वहां गीत और नृत्य के डेमो को देखा और उसे सूचीबद्ध कर अंतिम निर्णय के लिए उप विकास आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला स्थापना दिवस एवं स्व.श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह की तैयारी जोर-शोर से जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com