पंद्रह साल से अधिक उम्र के 12.1 फीसदी महिलाएं व 15.8 फीसदी पुरूष गंभीर रूप से बीपी के शिकार

अररिया:-हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन हमारे हृदय की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। वैसे तो हाइपरटेंशन संपूर्ण सेहत के लिये नुकसानदेह है। लेकिन ये हमारे हृदय, किडनी, पाचन तंत्र, मस्तिष्क व आंखों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। गंभीर स्थितियों में ये हार्ट अटैक कारण बन सकता है. सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर हृदय के लिए एक गंभीर खतरा है। देश में हृदय संबंधी बीमारियों का मामला तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ती उम्र, तनावपूर्ण जीवनशैली, अस्वास्थ्यकर आहार व शारीरिक निष्क्रियता इसके लिये प्रमुख रूप से जिम्मेवार हैं. हृदय संबंधी रोगों से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। 12.1 फीसदी महिला व 15.8 फीसदी पुरूष गंभीर बीपी के शिकार:-एनएफएचएस के आंकड़ों के मुताबिक जिले के 15 साल या इससे अधिक उम्र की 05 पांच फीसदी महिलाएं बीपी की सामान्य समस्या से ग्रसित हैं। वहीं 2.9 फीसदी महिलाएं मध्यम व 12.1 फीसदी महिलाएं गंभीर रूप से बीपी की समस्या की शिकार हैं। वहीं इसी उम्र के पुरुषों में 8.9 फीसदी पुरुष सामान्य बीपी, 3.1 फीसदी मध्यम व 15.8 फीसदी गंभीर रूप से बीपी के शिकार हैं। हृदय की सेहत को प्रभावित करता है हाईपरटेंशन:-शहर के सिटी हॉस्पिटल के मशहूर चिकित्सक डा आसिफ हुसैन ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर सबसे पहले हमारी धमनियों के क्षति पहुंचाता है। इससे धमनियों की लोच कम होने लगती है। इससे हृदय में रक्त व ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है।              उच्च रक्तचाप के कारण हृदय पर पड़ने वाला दबाव हृदय की मांसपेशियों को कमजोर बना देता है। इसके कारण हृदय संबंधी गंभीर रोग व इससे संबंधित जटिलताओं का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप हृदय की नियमित लय को प्रभावित करता है। ऐसी स्थिति में हमारा हृदय बहुत तेज या फिर कम गति से धड़कने लगता है। दिल के धड़कनों की अनियमित गति के कारण हृदय के हृदय संबंधी गंभीर रोग व हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। नियमित जांच व उपचार जरूरी:-अक्सर सांस फूलना, शारीरिक गतिविधियों के साथ इसका बढ़ जाना उच्च रक्तचाप के लक्षण हो सकते हैं। जानकारी देते हुए सिटी हॉस्पिटल अस्पताल के चिकित्सक व फिजिशियन डॉ आसिफ हुसैन ने बताया कि उक्त लक्षण हृदय की सेहत खराब होने का संकेत हैं। बिना किसी वजह के थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधली दृष्टि भी हाई पर टेंशन का संकेत है। ऐसी दिक्कतें आने पर तुरंत ब्लड प्रेशर की जांच व इलाज जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप की वजह से हृदय में रक्त का प्रवाह कम जाता है। इससे सीने में दर्द के साथ असहजता, दबाव जैसा महसूस हो सकता है। इस तरह के लक्षण हार्ट अटैक की स्थिति में भी होते हैं। इसलिये इस तरह की दिक्कतों को कभी अनदेखा नहीं किया जाना चाहिये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com