मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के प्रति कृत संकल्पित है:- प्रभात रंजन झा

सहरसा:-बिहार प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन झा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पुनः बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन के डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह मधेपुरा जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन झा ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के प्रति कृत संकल्पित है।           उनके 18 वर्षों के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व और सकारात्मक बदलाव हुए हैं। महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने जो काम किए हैं उसकी सराहना देश-दुनिया में होती है। सात निश्चय पार्ट-1 की पूर्णता के बाद बिहार की सरकार सात निश्चय पार्ट-2 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है और इसी मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए हम जनता के हित में निरन्तर कार्य करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com