सलखुआ अंचल और प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों की पौ बारह:-ओमप्रकाश नारायण

सहरसा:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के द्वारा सलखुआ अंचल एवं प्रखंड कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन एवं धरना दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि देश बड़े संकट में है। नरेंद्र मोदी की सरकार देश के लोकतंत्र, संघीय ढांचे, आजादी की विरासत, भाईचारा, गंगा जमुना संस्कृति सबको खत्म करने पर आमादा है।    महंगाई की मार से आम जनता कराह रही है। कच्चा तेल की कीमत विश्व बाजार में कम होने के बावजूद भी पेट्रोल डीजल और रसोई गैस का दाम को बढ़ाया गया। प्रतिदिन 154 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। 2014 ईस्वी में विदेशी कर्ज 55 लाख करोड़ था जो बढ़कर 225 लाख करोड़ हो गया यानी नरेंद्र मोदी जी ने मात्र 9 वर्षों में 170 लाख करोड़ कर्ज लिया जो देश की जीडीपी का 81 प्रतिशत है। विश्व मुद्रा कोष ने कहा कि भारत फस गया है। नरेंद्र मोदी जी अपने विरोधियों को ईडी, सीबीआई आदि से डरा कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आतंक राज काम किए हुए हैं जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सलखुआ अंचल और प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों की पौ बारह है। ग्राम पंचायत द्वारा चलने वाली योजनाएं बिचौलियों और पदाधिकारी के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रहा है। 5000 से अधिक वासगीत के पर्चा का आवेदन वर्षों से लंबित है।    प्रधानमंत्री आवास में और अनियमितता पकड़ने के बावजूद भी उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सभा को उमेश पोद्दार, उमेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, अमर कुमार पप्पू, बिंदेश्वरी सहनी, राजा जी भगत, रणबीर कुमार, शंकर कुमार, राजू यादव, बादल कुमार, रामप्रवेश सादा, सज्जन सादा, महेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता सुरेंद्र महतो ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com