27 वी वर्ष बिहार सम्मान व बिहार बाल कलाश्री अवार्ड एवं सांस्कृतिक समारोह संपन्न

पटना:-बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद एवं बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद के तत्ववधान में 27 वी बिहार सम्मान एव बिहार बाल कलाश्री अवार्ड संपन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पद्म भूषण डॉक्टर सीपी ठाकुर ने किया।         मुख्य अतिथि नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार सुमन थे। विशिष्ट अतिथि आलोक चोपड़ा, रंजीत कुमार सिंह एवं रवि रंजन थे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और कला संस्कृत पुरुष विश्वमोहन चौधरी संत ने किया। अतिथि के हाथों डॉक्टर अनिल कुमार चिकित्सक, शिक्षा में डॉक्टर रंजीत कुमार उर्फ आर एस मेहता, नवजात शिशु चिकित्सा में डॉक्टर संजीव कुमार सुमन, मेकअप में शकुंतला कुमारी, समाजसेवा में पूजा कुमारी, लोकगायक विधा में रीता कुमारी, विधि एवं न्याय विधा में रंजीत कुमार सिंह, वादन विधा में रंजीत रंजन एवं वास्तु शास्त्र पल्मीस्ट्री विधा में डॉक्टर बाबा हरदेव कश्यप को बिहार सम्मान सम्मान स्वरूप ट्रॉफी अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र दिया गया।
बिहार बाल कलाश्री अवार्ड छोटे बच्चों को जिसमें मीठी आर्य, अंजली कुमारी, स्नेहा कुमारी, प्राची मिश्रा, सौम्या कुमारी, पीहू कुमारी, रवि रंजन गौतम एव सुप्रिया सिंह को दिया गया। संगीत कार्यक्रम में मगही गायक अरुण कुमार गौतम, लोकगायक अलीजा बानो, रीता कुमारी, चंद्रकला सिन्हा थी।            नृत्य निर्देशन राधा कुमारी के अनुसार रागिनी कुमारी, संजना कुमारी, राखी कुमारी, सुजाता कुमारी, रेयांश कुमार, अनायरा, आर्यन कुमार नृत्य किया। धन्यवाद ज्ञापन संगीत निर्देशक विनोद पंडित ने लोकगायन गाकर किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com