जहां नारी शक्ति का सम्मान नहीं होता उस क्षेत्र और समाज का पतन निश्चित होता है:-सम्राट चौधरी

सहरसा:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 (08 मार्च को अवकाश होने के कारण) के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान पटना के सभागार कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) सम्राट चौधरी ने उपस्थित महिला अधिकारियों एवं महिला स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति अपरंपार है।           महिला एवं पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। एक सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान नहीं होता उस क्षेत्र और समाज का पतन निश्चित होता है। उक्त मौके पर अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत के साथ अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति,बिहार सुहर्ष भगत, संयुक्त सचिव सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी,बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति अलंकृता पाण्डेय, परियोजना निदेशक, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति,पटना अनिल कुमार उपस्थित रहें। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यो, गतिविधियों के लोकार्पण, उद्घाटन, अनावरण सहित स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में राज्य से लेकर जिला स्तर (यथा आशा, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक इत्यादि) तक उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कृत महिलाओं में संयुक्त सचिव सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी,बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति अलंकृता पाण्डेय, डॉक्टर निहारिका शरण, निदेशक प्रमुख (रोग नियंत्रण कार्यक्रम) स्वास्थ्य सेवाएं बिहार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कृत महिलाओं में संयुक्त सचिव सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी,बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति अलंकृता पाण्डेय को जहानाबाद जिलाधिकारी के रूप में पदास्थापन हेतु अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत ने शुभकामनाएं दी इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस “Invest in Women:ACCELERATE PROGRESS” (“महिलाओं में निवेशः प्रगति में तेजी लाने”) की थीम पर केन्द्रित है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में गुरुवार को इस अवसर पर सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) सम्राट चौधरी द्वारा स्वास्थ्य भवन के पंचम तल पर स्वास्थ्य भवन में कार्यरत महिलाओं के शिशुओं के लिए ‘पालना घर’ का उद्घाटन किया गया। साथ ही इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर नर्सों के सकारात्मक प्रयास, नर्सिंग संस्थानों का गुणवत्तापूर्ण पहचान, नर्सिंग प्रक्षेत्र मेें सुधार, नर्सिंग पेशेवरों एवं विद्यार्थियों के गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता में सुधार इत्यादि के उद्देश्य से मिशन उन्नयन के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया।
इसी कड़ी में स्वतः बिना किसी शुल्क के उच्च गुणवत्तायुक्त सीख व अधिगम, स्व-गुणवत्ता मूल्यांकन इत्यादि के उद्देश्य से ई-क्षमता मोबाईल ऐप का शुभारंभ, ई-क्षमता लघु चित्र का प्रदर्शन एवं मिशन उन्नयन के विवरणिका का अनावरण भी किया गया। साथ ही संबल पत्रिका का विमोचन एवं महिलाओं के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं मेें हुए सुधारात्मक पहल के तहत आज इस अवसर पर सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अधिष्ठापित 768 सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन तथा 36 सैनिटेरी नैपकिन इनसिनरेटर मशीन का भी लोकार्पण किया गया।
इसके अतिरिक्त गंगवारा, दरभंगा में नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल को सिर, मुहँ एवं गर्दन के कैंसर विशिष्ट अस्पताल के रूप में संचालित करने के प्रयोजन से उपकरण सहित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर को 10 वर्षों के लिए सुपुर्द करने हेतु आज श्री सुधीर कुमार, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं डॉक्टर रविकांत, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर के साथ एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया। उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नर्सिंग के क्षेत्र में बिहार को आगे ले जाने की बात कही एवं उन्होंने बिहार से पूरे भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में नर्सों के योगदान देने की बात कही। उन्होंने इसके लिए बिहार में नर्सिंग इंस्टिट्यूट को बढ़ावा देने एवं नर्सिंग पेशेवरों एवं नर्सिंग के छात्र, छात्राओं के गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ हर प्रकार के सहयोग की बात कही। उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं के पास जो शक्ति एवं साहस है, वह पूजनीय है। महिला जितने अच्छे तरीके से घर चलाती है उतने ही अच्छे तरीके से वे बाहर का भी हर कार्य करती है। घर और बाहर में संतुलन किस प्रकार स्थापित करना है, यह कला सिर्फ महिलाओं को ही आती है। आज के दिन को हम महत्वपूर्ण दिन के रूप में देखते हैं। मानव सृजन से अब तक कहीं ना कहीं किसी ना किसी रूप में महिलाओं की भूमिका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रही है।           भले ही नीति निर्धारण करने वालों ने अलग-अलग तरीके से नीति का निर्धारण किया। बावजूद इसके मानव जीवन ने यह महसूस किया कि पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी साथ चलना चाहिए। तभी विकास की अवधारणा पूर्ण होगी। वर्तमान समय महिलाओं के आगे बढ़ने का बेहतर वक्त है। महिलाएं आगे आएं। हर माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार हर महिला के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को संकल्पित है। उक्त मौके पर अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत ने कहा कि “महिला स्वास्थ्य कर्मी हमारे समाज के स्वास्थ्य नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनका संघर्ष एवं सेवाभाव हमें प्रेरित कर रहा है।” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परिवार बहुत बड़ा परिवार है जिसमें 60% से ज्यादा महिलायें है। आज विभाग जो काम कर रहा है उसमे आप सभी का योगदान हैं। उन्होंने जीविका दीदीयों के कार्यों की तारीफ की।अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत ने बताया कि पिछले वर्ष नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर “फ्लोरेंस नाइटएंगल अवॉर्ड” की शुरुवात की गई है। उन्होंने बताया कि ई-क्षमता मोबाईल ऐप से अब नर्सिंग के छात्र, छात्राओं को अब पढ़ाई करने में सुविधा होगी। इसके साथ ही नर्सिंग संस्थानों को अब रेटिंग दी जा रही है और जिसकी रेटिंग खराब होगी उसे सही करने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा।            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ किया है और इसमें महिला कर्मियों की भूमिका को मजबूती से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com