बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी मनाया

सहरसा:-राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का 100 वी जयंती समारोह मनाया गया। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद ने कहा की जननायक ठाकुर सिर्फ पिछड़े समाज ही नहीं गरीब, शोषित, वंचितों और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के सच्चे रहनुमा थे। उन्होंने सबको आरक्षण दिया और अपने आधिकारों पर लड़ना सिखाया उनके नक्शे कदम पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने जननायक को भारत रत्न देने पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को बधाई दिया।           वही राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भास्कर कुमार ठाकुर ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर गुदरी के लाल थे और भारत के अनमोल रत्न थे। भारत रत्न के हकदार थे। भारत रत्न देने पर राज्य सरकार की प्रयासों का उल्लेख किया और केंद्र सरकार को बधाई दिया। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी दिवाकर ठाकुर ने कहा की जननायक कर्पूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीति के कर्मयोगी थे उनके जैसा व्यक्तित्व शायद ही किसी राजनेता का हो वो सहज और सरल स्वभाव के धनी थे सभी को लेकर चलने के कारण ही जननायक कहा जाता है। जन्म शताब्दी के अवसर पर भारत रत्न देने पर भारत सरकार को बधाई देते हुए कहा की जननायक को भारत रत्न देना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली है। मौके पर मो. अरशद, गुलजार अहमद, नितीश कुमार ठाकुर, विजय गुप्ता, बिपिन ठाकुर, शशिभूषण, सत्यम, सोनू, चंद्रशेखर, जितेंद्र, संदीप, राजू, नीलकंठ मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com