शाह साई बिरादरी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया सम्मेलन का आयोजन

सरकारी नौकरी, राजनीति में आरक्षण व विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

अररिया:-ऑल इंडिया शाह साई कोमुनिटी ऑर्गनाइजेशन ने रविवार को टाउन हॉल अररिया में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शाह बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. असीरउद्दीन शाह शामिल हुए।         बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. असीरउद्दीन ने बताया की शाह बिरादरी के लोग आजादी के सत्तर साल बाद भी विकास की मुख्यधारा से अलग हैं, किसी भी सरकार और राजनीतिक दल के लोगों ने इस बिरादरी के विकास के लिए ईमानदारी से काम नही किया। सभी ने सिर्फ वोट के रूप में हमलोगों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया की शाह साई जाति में उप जाति के रूप में साई, फकीर, मदारी, छपरबंद और दीवान आदि जाति शामिल हैं जिनका आज तक विकास नही हो पाया है।           अपनी उपेक्षा और अनदेखी और सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल से नाराज इस बिरादरी के लोग काफी आक्रोश में हैं। उन्होंने बताया की बिहार में शाह जाति और इसके अंतर्गत आने वाले सभी उप जाति बिहार के अन्य जिलों में निवास करती है। बिहार में इस जाति की आबादी लगभग छह लाख है। ये जाति दर असल हजरत वदिउद्दीन अहमद शाह और जिंदा शाह मदार के अनुयाई रहे हैं। देश की आज़ादी में इस बिरादरी की भूमिका अहम रही है।           बावजूद आज भी ये जाति विकास की मुख्य धारा से नही जुट पाया है। असीर उद्दीन ने बताया की आज ये बिरादरी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा है। मौके पर शाह बिरादरी के जिलाध्यक्ष सह चिरह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जोकीहाट मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. शाहिद आलम ने बताया की अपनी विभिन्न समस्या और मांगों का ज्ञापन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देंगे। उन्होंने बताया की हमारी मुख्य मांगों में सरकारी नौकरी में प्राथमिकता, शिक्षा से जोड़ने, सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार, संवैधानिक संस्थाओं और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे मांग शामिल है।         मौके पर पूर्व सरपंच इश्तियाक आलम के अलावा शाह साई बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com