विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने पीट पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप, पति प्रदेश में करते है मजदूरी

ससुरारल वाले घर छोड़कर हुआ फरार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

सहरसा(सिमरी बख्तियारपुर):-सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत के गोरियारी गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई। घटना रविवार अहले सुबह की बताई जा रही है। वही घटना की सूचना पर गोरियारी गांव पहुंची सलखुआ पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया है।    मृतका गोरियारी गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र मंतोष यादव की 30 वर्षीय पत्नी बैचनी देवी है। वही घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता जिले के आरन विशनपुर गांव के वार्ड संख्या चार निवासी दीपनारायण यादव और उसके पुत्र आनन-फानन में गोरियारी गांव पहुंचे। जहां से उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घटना की जानकारी सलखुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची सलखुआ पुलिस ने महिला के शव को लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। इधर घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो बताए जा रहे है। मृतका के बड़े पुत्र प्रियांशु कुमार ने बताया कि उसके पापा मतोष यादव दिल्ली के नोएडा में मजदूरी करने तीन माह पूर्व गए हुए थे। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के भैसुर संतोष यादव, देवर सिंटू यादव सहित अन्य लोगों पर पिट पिटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों की बड़ी भीड़ जुट गई है। मृतिका के पिता देवनारायण यादव ने बताया कि मृतका की शादी वर्ष 2013 में हिन्दू रीति रिवाज से सिंहेश्वर मंदिर में धूमधाम से सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी वार्ड संख्या चार निवासी उमेश यादव के पुत्र मतोष यादव से हुई थी। जिससे दो पुत्र 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार व 9 वर्षीय आदित्य कुमार है। उन्होंने कहा कि मजदूरी करने दामाद के बाहर जाने के बाद कुछ महीनों से बराबर उसके पुत्री के भैसुर संतोष यादव, चाचा सिंटू कुमार सहित अन्य प्रतारित कर मारपीट व गालीगलौज करते रहता था। वहीं शनिवार देर रात उसके पुत्री के ससुराल से दामाद के बड़े भाई ने फोन कर घटना की सूचना देते कहा कि आपकी बेटी आत्महत्या कर ली है। शव को हटा देते हैं, जिसका उसने विरोध किया और अपने चचेरे भाई से घटना की सूचना सलखुआ थाना पुलिस को दिया।                   घटना के सम्बंध में मृतका के पुत्र प्रियांशु ने बताया कि बड़े पापा संतोष यादव, चाचा सिंटू यादव रात दो बजे मम्मी से झगड़ा कर रहा था और गंदी-गंदी गाली दे रहा था। जब हम मम्मी के पास गए तो हमको रूम से सभी ने भगा दिया और डांटकर बोला बाहर जाओ। बाहर निकलते ही गेट बंदकर मम्मी के साथ बुरी तरिके से लात घुसा से मारपीट करने लगा। मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष के भैसुर और देवर द्वारा बेरहमी से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम में भेज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com