शरद यादव का जीवन और उनकी विचारधारा आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत:- धीरेंद्र यादव

सहरसा:-समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ शरद यादव की जन्म जयंती के अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह राजद के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव के आवास पर
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।          श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों, और शरद यादव के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष सह प्रदेश राजद प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर कई लोगों ने शरद यादव के जीवन और कृतित्व पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि कैसे शरद यादव ने हमेशा गरीब और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव धीरेंद्र यादव ने कहा कि शरद यादव का जीवन और उनकी विचारधारा आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों और संघर्षों को याद करते हुए लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।           कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा, वीआईपी के जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, राजद युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव, रघुनाथ यादव, टुनटुन शर्मा, सुनील राय, जावेद अनवर चांद, दौलत झा, दीपक यादव, कन्हैया बाल्मिकी, आलोक कुमार, सुरेंद्रर यादव, शाहनवाज आलम, दिनेश यादव, पैक्स अध्यक्ष सुमन झा, शिव कुमार, जयराम, रोशन कुमार, ललित कुमार, पंकज झा, राजेश राम, दिलखुश मुखिया, श्रीराम कुमार, अनिल यादव, मनोज यादव सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com