नए कानून को लेकर सदर थाना में एसपी ने चलाया जागरूकता अभियान

– लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित हुआ था कार्यक्रम
– नए कानून के प्रति सतर्कता और सजगता है आवश्यक
– नए कानून से पुलिस की छवि होगी साफ-सुथरी और भरोसेवाली

सहरसा:-सोमवार से देश में लागू हो रहे नए कानून को लेकर एसपी हिमांशु ने सदर थाना में जागरूकता अभियान चलाया। सदर थाना में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मियों और आम लोगों के बीच उन्होंने नए कानून के संबंध में सभी छोटी-बड़ी जानकारियां उपलब्ध करवाई। उन्होंने नए कानून को समाज के आम जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही है।           एसपी हिमांशु ने बताया कि नए कानून में जो विशेषताएं हैं। उसके विषय में जानकारी दी गई है। यह सामान्य न्यायप्रिय कानून है। जिसमें न्याय देने के लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल करने की बातों को शामिल किया गया है। किस तरह से अपराध का उद्वेदन किया जाए। उसके लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा। वही महिला और बच्चों के अपराध के खिलाफ और सख्त प्रावधान बनाए गए। टाइम बॉण्ड प्रक्रिया को इंट्रोड्यूस किया गया है। ताकि ट्रांसपेरेंसी बढ़े। लोगों के बीच पुलिस की छवि साफ हो। उन्होंने आगे बताया कि आज से नए कानून को शतप्रतिशत लागू किया जा रहा है। पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इसे हर हाल में शतप्रतिशत लागू करें। इसमें टेक्नोलॉजी का उपयोग अधिक करने का निर्देश दिया गया है।            चूंकि टेक्नोलॉजी से सबूत साफ सुथरा और स्पष्ट दिखेगा। लोगों को पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा। अब लोग घर बैठे अपने मामले पर हो रहे कार्रवाई को देख पाएंगे। नए कानून और पुराने कानून में क्या-क्या अंतर है। इसकी भी जानकारी दी गई है। कहीं पर भी पुलिस अगर सर्च कर रही है तो उसकी वीडियो ग्राफी की जाएगी। जिससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी। बड़े पदाधिकारी भी मॉनिटर करेंगे। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी तो वरीय पदाधिकारी को भी देखने में आसानी होगी। अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ेगी। फोरेंसिक जांच पर भी अधिक ध्यान दिया गया है। जिससे सजा अधिक होगी।            टाइम बॉण्ड किए जाने से समय पर घटना का उद्वेदन हो पाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को इस कानून के विषय में हर पहलू को जानना आवश्यक है। अधिक से अधिक लोग जानेंगे तो जागरूकता अधिक बढ़ेगी। सोशल प्लेटफार्म और पुलिस की भी मीडिया ऐप है। जिसपर इसकी जानकारी दी जा रही है। जितने अधिक लोग नए कानून को जितना अधिक तेजी से जानेंगे। वह ज्यादा अच्छा रहेगा। नए कानून में मॉब लीचिंग की भी विस्तृत चर्चा की गई है और सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। ऐसे में पुलिस की छवि साफ सुथरी और भरोसे वाली कहलाएगी।           मौके पर साइबर डीएसपी अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com