सामाजिक कार्यकर्त्ता ने चलाया जनजागृति अभियान सह जुट बैग वितरण कार्यक्रम

सामाजिक कार्यकर्त्ता के प्रयास की लोगों ने की सराहना

सहरसा:-विश्व प्लास्टिक बैग फ्री दिवस के अवसर पर शहर में सामाजिक कार्यकर्त्ता अनंत रौशन झा एवं रौशन मिश्रा ने जनजागृति अभियान सह जुट बैग वितरण कार्यक्रम चलाया।  शहर के मुख्य बाजारों में घूम घूमकर लोगों को जुट से बने थैले का वितरण किया साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने हेतु जागरूक किया। लोगों को संकल्प दिलाया गया कि दैनिक जीवन में कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करेंगे। अनंत रौशन झा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि प्लास्टिक थैले का उपयोग पूर्णतः वर्जित है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता की वजह से यह लागू नहीं हो पाता है।   प्लास्टिक 500 वर्षों में भी नष्ट नहीं हो पाता। दुनिया भर में हर सेकंड 160,000 प्लास्टिक बैग का उपयोग किया जाता है। प्लास्टिक बैग का उपयोगी जीवन लगभग 12 से 25 मिनट है लेकिन प्लास्टिक की थैलियों को नष्ट होने में 500 से 1000 वर्ष तक का समय लगता है। प्लास्टिक के मलबे से 260 से अधिक समुद्री प्रजातियाँ नष्ट हुई हैं। प्लास्टिक बैग का उत्पादन पेट्रोलियम का उपयोग करके किया जाता है आइये कम से कम प्लास्टिक बैग के उपयोग नहीं करने का संकल्प लें।   समाजसेवी रौशन मिश्रा ने लोगों से अपील किया कि प्लास्टिक कचरा विघटित नहीं होता है, जिसका अर्थ है कि यह लैंडफिल और मिट्टी, नदियों और महासागरों में सदियों तक बना रह सकता है जिससे पर्यावरण के साथ-साथ वन्यजीवों को भी लगातार नुकसान पहुँचता है। प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने और हमारे ग्रह को बचाने के लिए एक सामूहिक प्रयास की जरूरत है।    स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com