विशेष सर्वेक्षण के तहत चयनित कर्मीयों के बीच नियोजन पत्र किया गया वितरण

सहरसा:-बुधवार को स्थानीय प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण के तहत चयनित कर्मीयों को आयुक्त कोशी प्रमंडल, विधायक, जिलाधिकारी द्वारा नियोजन पत्र का वितरण किया गया।           उक्त अवसर पर कोशी प्रमंडल आयुक्त नीलम चौधरी ने नव चयनित कर्मीयों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भूमि विवाद संबंधित मामलों का सम्यक निराकरण अति आवश्यक है जिसमें नव चयनित कर्मीयों की भूमिका काफी अहम हेै।          अतः यह आवश्यक हेै कि विशेष सर्वेक्षण हेतु चयनित कर्मी निर्धारित कर्त्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करें। वही जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभागीय प्रावधानों के अनुसार निर्धारित कार्याे का सम्यक निष्पादन नव चयनित कर्मीयों का मुख्य उद्धेश्य होना चाहिए। उन्होने नव चयनित कर्मीयों को पूर्ण तत्परता से निर्धारित कार्याे को ससमय निष्पादित करने की सलाह दी है।      विधायक आलोक रंजन ने उक्त अवसर पर नव चयनित कर्मीयों को बधाई दी एवं विधि सम्मत प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए भूमि विवाद संबंधित मामलों के निराकरण की सलाह दी हेै। नियोजन पत्र पाने वाले अभ्यर्थी निम्नवत हेै। विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राज कुमार, राहुल कुमार, सुजीत कुमार, विक्रांत कुमार, मनोज कुमार, आनंद प्रकाश, अमृत राज, राम प्रवेश बैठा। विशेष सर्वेक्षण कानूनगो राहुल कुमार सिंह, मनीष कुमार, शुभम कुमार, अजीत कुमार, मो. महताब आलम, नीतीश कुमार साहू, राम नारायण साहु।          विशेष सर्वेक्षण अमीन करण कुमार, निरंजन कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, वर्षा कुमारी, पुष्पा कुमारी, पल्लवी कुमारी, श्रीकांत कुमार सिंह, अमित कुमार, नीतीश कुमार। विशेष सर्वेक्षण लिपिक पूजा कुमारी, प्रगति कुमारी, पुनीत कुमार, कंचन कुमारी, सुरभि कुमारी, शालिनी कुमारी, सोनम कुमारी, नीति कुमारी आदि।             उक्त अवसर पर समेकित रूप से कुल 94 विशेष सर्वेक्षण कर्मियो के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com