जमुई में नौकरी का खुला पिटारा, 280 को मिला नियोजन पत्र

जमुई:-बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंतर्गत जमुई जिला में 280 पदों के लिये कर्मियों का नव नियोजन किया गया है।           इसमें 07 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 14 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 10 विशेष सर्वेक्षण लिपिक और 249 विशेष सर्वेक्षण अमीन का पद शामिल है। बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जमुई जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने शिल्पा विवाह भवन में आयोजित समारोह में सभी नव नियोजित कर्मियों को नियोजन पत्र दिया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति कर रही है। यह कार्यक्रम इसी अभियान की एक कड़ी है।           उन्होंने सभी नव नियोजित कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरी लगन और निष्ठा के साथ निर्वहन कर सर्वे कार्य को समयबद्ध ढंग से निष्पादित करने को कहा। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने आगत मेहमानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कर्मियों के नियोजन से भू सर्वे कार्य में तेजी आएगी और जनता का जमीन से जुड़ी समस्याओं का भी निदान होगा। अपर सचिव सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मार्च 2025 तक खैरा, लक्ष्मीपुर और बरहट तथा 2026 तक सम्पूर्ण जिला में जमीन सर्वे कार्य को पूरा कर लिए जाने की बात कही। उन्होंने नव नियोजित कर्मियों को नीति, नियत और निष्ठा के साथ देय दायित्वों का निर्वहन किए जाने का संदेश दिया।      अंकित करने वाली बात है कि पटना में आयोजित राज्य स्तरीय नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम का भी यहां सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी समेत कई पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित जन उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com