प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ की विकास योजनाओं की समीक्षा

जमुई:-बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने समाहरणालय के संवाद कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।         उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा के भीतर संचालित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, सिंचाई, ग्रामीण विकास, पेंशन, आवास, आपूर्ति, पेयजल आदि विभाग जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। इन विभागों के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। योजनाओं में अनियमितता पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नीति, नियत और निष्ठा के साथ दे दायित्वों का निर्वहन किए जाने का निर्देश दिया।           डीएम ने प्रभारी मंत्री का विधि अनुरूप सम्मान करते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, सड़क, खाद्य आपूर्ति, पेंशन, विद्युत, पेयजल समेत अन्य विभागों से जुड़े योजनाओं की प्रगति की जानकारी पावर प्रजेंटेशन के जरिए विस्तार से दिया। खनन और शराबबंदी के खिलाफ की जा रही छापेमारी अभियान की भी जानकारी दी और हालिया स्थिति से उन्हें अवगत कराया। डीएम ने प्रभारी मंत्री को जिले में वर्षा पात की जानकारी दी और धान का बिचड़ा गिराने का आंकड़ा प्रस्तुत किया। डीएम ने जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के निमित्त की गई व्यवस्था एवं विधि के क्षेत्र में की गई प्रगति के बारे में प्रभारी मंत्री को जानकारी दी।           अपर सचिव सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता सुभाष चंद्र मंडल, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार सिंह समेत अधिकांश विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com