मणिद्वीप एकेडमी के 13 बाजीगर मंडी के लिए हुए रवाना

जमुई:-हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में 05-07 जुलाई तक 16 वीं जूनियर नेशनल डॉजबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता के लिए सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान मणिद्वीप एकेडमी जमुई के 13 बाजीगरों को बिहार टीम में नामित किया गया है जिसमें 07 बेटे और 06 बेटियां शामिल हैं। इसी विद्यालय के खेल शिक्षक अनुज कुमार को बिहार कोच के रूप में चयनित किया गया है।            कोच श्री कुमार के साथ सभी बाजीगर 03 जुलाई को मंडी के लिए रवाना हुए। बिहार टीम मंडी में 05 , 06 और 07 जुलाई को आयोजित 16 वीं जूनियर नेशनल डॉजबॉल खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी और अजूबा तथा अनूठा करतब दिखाएगी। निदेशक डॉ. बी. अभिषेक और प्राचार्य निभा रानी ने संयुक्त रूप से स्कूल के बाजीगरों को मंडी के लिए रवाना किया और उनके सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की। अंकित करने वाली बात है कि बिहार टीम के गठन के लिए मणिद्वीप एकेडमी के मरकट्टा परिसर में स्थित शशि राज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 30 जून को ट्रायल लिया गया था। निर्धारित ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 150 से अधिक बाजीगरोंं ने हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर मणिद्वीप एकेडमी के कुल 13 बाजीगरों का चयन बिहार टीम के लिए किया गया जो गर्व की बात है।           उल्लेखनीय है कि यहां की गर्ल्स टीम पिछली बार के खेल प्रतियोगिता में उप विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का परचम लहराई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com