उपचार करने वाला हाथ और देखभाल करने वाला दिल रखते हैं चिकित्सक:- डॉ. रिंकी

जमुई:-ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल ने पाठशाला के प्रशाल में धूमधाम से नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया। इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय ने चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दे रहे कई शख्सियतों को सम्मानित कर समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। स्कूल की प्राचार्या शिवांगी शरण ने कार्यक्रम का विदुषी अंदाज में संचालन किया खूब वाहवाही लूटी।           मुख्य अतिथि डॉ. रिंकी कुमारी ने नेशनल डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए कहा कि उपचार करने वाला हाथ और देखभाल करने वाला दिल जिस इंसान के पास है वास्तव में वही शख्स डॉक्टर है। ये वे डॉक्टर हैं जो मरीजों की सेवा कर उनके और उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हैं। बेहतर इलाज से दर्द और तकलीफ को कम करते हैं। कहा कि मुझे खुशी हुई कि ऑक्सफोर्ड जूनियर इंटरनेशनल स्कूल ने नेशनल डॉक्टर्स डे उल्लास के साथ मना रहा है।           डॉ. रिंकी ने इस अवसर पर डॉ. बी. सी. राय की याद में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाए जाने की जानकारी देते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए डॉक्टरों की अटूट प्रतिबद्धता को हम सलाम करते हैं। नेशनल डॉक्टर्स डे की शुभकामना देते हुए कहा कि डॉक्टरों के अच्छे व्यवहार से मरीजों की आधी बीमारी ठीक हो जाती है। जब सांसें उखड़ने लगती हैं तब डॉक्टर ही भगवान के रूप में नजर आते हैं। मैंने डॉक्टरों के सेवाभाव को करीब से देखा है। इनकी जिंदगी सात दिन और 24 घंटे की है।           हर वक्त वह मरीजों के लिए जीते हैं। जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर को बारंबार सलाम करता हूं। शिक्षाविद डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि डॉक्टर दूसरों की सेवा करने का लक्ष्य लेकर काम करते हैं। उनकी यह सेवा सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाती है। हर व्यक्ति की सेहत सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन का सही तरह से आनंद ले सकता है। इसमें डॉक्टर्स की भूमिका बहुत अहम है।           छोटी-बड़ी हर तरह की बीमारियों को डॉक्टर्स की मदद से ठीक किया जा सकता है। शायद इसलिए ही इन्हें धरती पर भगवान का दर्जा दिया गया है। हमारे समाज में बहुत से ऐसे डॉक्टर हैं जो सिर्फ मरीजों की सेवा करने के लिए ही जीते हैं। अधिकांश डॉक्टर्स ऐसे हैं जो छुट्टी के दिन भी मरीज के ऑपरेशन या इलाज के लिए संस्थान आते हैं और पीडितों को पीड़ा से मुक्त करते हैं। उन्होंने मौके पर नेशनल डॉक्टर्स डे के इतिहास की विस्तार से चर्चा की और डॉ. बी. सी. राय के जन्म और मरण दिन को इस दिवस के रूप में याद किए जाने की बात कही।          चिकित्सक डॉ. सुमन कुमार, सचिव कुसुम सिन्हा, प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा, विदुषी शिक्षिका सिमांतनी जाना हाजरा, पॉली कुमारी, शबाना, आकांक्षा आदि ने भी समारोह को संबोधित किया और नेशनल डॉक्टर्स डे पर धरती के भगवान को अशेष शुभकामना दी।           कार्यक्रम के अंत में डॉ. रिंकी कुमारी और डॉ. सुमन कुमार ने बारी-बारी से सभी नौनिहालों और उनके अभिभावकों का स्वास्थ्य जांच किया साथ ही उन्हें उचित सलाह और सुझाव दिए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।                       नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर विद्यालय परिवार ने चिकित्सक डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. सुमन कुमार, शिक्षाविद डॉ. निरंजन कुमार समेत जमुई के कई शख्सियतों को सम्मानित किया और उनके कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।          नेशनल डॉक्टर्स डे उल्लास और उमंग के वातावरण में संपन्न हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com