मां का जाना निश्चित ही संसार की सबसे बड़ी क्षति होती है:-राजीव

सहरसा:-जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत निवासी जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया एवं भाजपा के सिमरी बख्तियारपुर पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव मुखिया के माता के निधन की सूचना मिलने पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव एवं भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने सिमरी बख्तियारपुर के मोहम्मदपुर पंचायत के भोटिया गांव स्थित आवास पर जाकर प्रार्थिव शरीर का दर्शन कर शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।          भाजपा के जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का जाना निश्चित ही संसार की सबसे बड़ी क्षति होती है मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार में किसी का निधन उस पूरे परिवार के लिए एक कभी न भूलने वाला दुख दे जाता है। लोगों के ढांढस, उनके सांत्वना और संवेदनाएं उस दुख को कम नहीं कर पाते। लेकिन सभी का यह सामाजिक दायित्व है कि लोगों के दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहें, उनकी जरूरतों का ख्याल रखें। यही मानवता का धर्म है और यही सामाजिक समर्पण।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com