राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए बयान को लेकर भाजयुमो नें किया पुतला दहन

सहरसा:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी के सदन में दिए गए बयान को लेकर सोमवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने किया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को जान बूझकर नीचा दिखाते हुए हिंसक तथा झूठा बतलाया है।           उससे यह साबित होता है कि राहुल गांधी सनातन धर्म विरोधी और देश विरोधी लोगों के हाथों की कठपुतली हैं। वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी वह मंद बुद्धि बालक है जो सनातन धर्म के खिलाफ और देश विरोधी लोगों के हाथों की कठपुतली है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने हमेशा सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए झूठ का सहारा लिया है। राहुल गांधी का मतलब संविधान विरोधी, आरक्षण विरोधी, देश विरोधी, सनातन धर्म विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। राहुल गांधी संविधान को लेकर सदन में चीखते  चिल्लाते हैं।जबकि इस संविधान की धज्जियां उनके ही पार्टी के द्वारा 1975 में आपातकाल थोप कर पूरे देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया। उनके ही पार्टी के द्वारा एक महिला स्त्री शाहबानो को न्याय नहीं दिया गया बल्कि वहां भी लोकतंत्र को कुचल करके उसके साथ अन्याय किया गया। 1986 के सिख दंगों में भी उनके पार्टी के लोगों के द्वारा ही दिल्ली में 6 हजार  से भी अधिक सिखों को मार कर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का प्रयास किया गया।            मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री राणा करनजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूचित कुमार, रतन दुबे, जिला मंत्री राकेश रंजन, राजशेखर कुशवाहा, अमित आकर्षण, गोविंद पासवान नभटा मंडल अध्यक्ष मुकेश, कहर ग्रामीण मंडल अध्यक्षमिथिलेश कुमार,विजय बसंत ,रिंकी कुमारी, सुगामनी देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, दिव्यांशु कुमार, प्रभात वर्मा, विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुजीत सान्याल, नन्हे सिंह, वीरेंद्र कुमार, छोटू झा सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com