देवीमय हो गया सहरसा, हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा पर्व सम्पन्न

सहरसा:- दुर्गापूजा को लेकर पूरा जिला देवीमय हो गया। प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच दुर्गापूजा का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दुर्गापूजा का पर्व देवी दुर्गा द्वारा बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त करने के बाद से ही मनाया जाता रहा है।          प्रायः सभी संप्रदायों के पर्व-त्यौहार बुराई पर भलाई की विजय के रूप में देखा और मनाया जाता है। यह पर्व जिलेभर में व्यापक रूप से उत्सवी माहौल के साथ मनाया गया। दुर्गापूजा संपूर्ण वर्ष के सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है। दुर्गापूजा को लेकर सहरसा पुलिस पूरी तरह से सक्रिय दिखी। दुर्गापूजा को लेकर डीएम वैभव चौधरी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, एसडीपीओ आलोक कुमार, एसडीओ प्रदीप झा, एसएचओ सुबोध कुमार ने शहर के थाना चौक, प्रशांत रोड, कॉलेज गेट, रेलवे कॉलनी, सब्जी मंडी सहित कई पुजा पंडालों का भ्रमण करते नजर आए। जिला मुख्यालय दुर्गा माता के जयकारे से गूंजने लगा। शहर के थाना चौक, प्रशांत रोड, कॉलेज गेट, रेलवे कॉलनी, सब्जी मंडी, पंचवटी चौक, कोशी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और या देवी सर्वभूतेषु……. आदि मंत्रों से पूजा के पंडाल गूंजने लगे और साथ ही श्रद्धालुओं के घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ अहर्निश गुंजायमान होता रहा।    शारदीय नवरात्र को लेकर संपूर्ण वातावरण ही भक्तिमय बना रहा। शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा एवं देवी-देवताओं की प्रतिमाओं व पंडालों का आकर्षक स्वरूप देखने को मिला। शक्ति स्वरूपा करती है सबकी मुरादें पूरी तथा अटूट आस्था विश्वास रखने वाले श्रद्धालुओं पर बरसती है माता की कृपा कस्तूरी। वही कॉलेज गेट स्थित पूर्वांचल मेला कमिटी की ओर से कॉलेज मैदान में रावण दहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रावण दहन के दौरान कॉलेज मैदान में चप्पे-चप्पे पर कैमरे से निगरानी और पुलिस की नजर थी। कार्यक्रम को देखने कॉलेज मैदान में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। कार्यक्रम में एसपी हिमांशु, एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर एसडीओ प्रदीप झा सहित प्रसाशन के कई अधिकारी शामिल हुए।                                             वही दुर्गा मंदिर में टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर टॉपर स्टडी पॉइंट उड़ान की संस्थापिका सरिता राय ने लोगों को दुर्गापूजा की बधाई देते हुए कहा कि आपसी तालमेल व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाए। दुर्गापूजा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रिफ्यूजी कॉलनी चौक, चांदनी चौक, तिवारी चौक, थाना चौक पर बैरियर लगाया गया। डीबी रोड, शंकर चौक एवं थाना चौक पर दोनों तरफ से चार पहिया वाहन, ई रिक्शा का प्रवेश निषेध रहा। तथा भीड़ के बढ़ने के कारण दो पहिया वाहन पर भी रोक लगायी गयी। यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार अपने स्तर से शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थान एवं सघन जनसंख्या वाली इलाके में में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार गस्ती करते नजर आए। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग करते एवं सादे परिधान में सिपाही तथा महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति पूजा पंडाल, बाजार, मेला, भीड़-भाड़ वाले स्थल पर कर लगातार गस्ती करते नजर आए।                               शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। सोनवर्षा दुर्गा मंदिर सहित शाहपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com