जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर डीएम के माध्यम प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

सहरसा:-जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनु रिस्की के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना दिया तथा जनसंख्या विस्फोटक एवं जनसंख्या संतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित गृह युद्ध के खतरे को रोकने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।                         धरने में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि अंधाधुन संतानोंउपत्ती करने की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक-एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकती है। भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंस का प्रत्यक्ष भुक्त भोगी है, परंतु पूर्व की सरकारों की विभाजन के तुरंत बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही है। कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा विगत 11 वर्षों से हजारों छोटी-मोटी धरना प्रदर्शन सांसद-संवाद कार्यक्रम राष्ट्रपति सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक डॉक्टर इंद्रदेश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु समय रहते आवश्यक कदम न उठाए जाने की स्थिति में निकट भविष्य में विधायक एवं सांसदों सहित महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के घेराव की योजना पर भी संगठन में विचार चल रहा है।              मौके पर जिला संयोजक प्रशांत मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बैजनाथ साहनी, मत्स्य जीवी प्रोकष्ट के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मंडल महामंत्री रंजीत कुमार, संगठन के सक्रिय सदस्य विनीत गुप्ता, लुसो डेविड, बालमुकुन्द सिंह सहित अन्य दर्ज़नों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com