कृषि कार्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

अररिया:-नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से कृषि विज्ञान केन्द्र, अररिया द्वारा अपने सौ दिवसीय कार्य योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (कुसुम) योजना विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ सांसद अररिया प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।           कार्यशाला के दौरान वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, अररिया डॉक्टर बिनोद कुमार ने पीएम कुसुम योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में बताया, वहीं सांसद ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसानों को सशक्त बनाने वाली इस कुसुम योजना के तहत देश के करीब 3 करोड़ किसानों को सोलर पंप एवं करीब 18 लाख किसानों को डीजल पंप दिए जाएंगे जिसपर 60% की छूट दी जाएगी और 30 परसेंट बैंक लोन द्वारा मिलेगा। किसानों को केवल 10 परसेंट ही लगाना है। सांसद ने कहा कि जिले व देश के किसानों की समृद्धि से ही देश का विकास सम्भव है। कार्यशाला की समाप्ति के उपरांत सांसद ने कृषि विज्ञान केंद्र में की जा रही मखाना, मशरूम, मोटा अनाज सहित विभिन्न प्रकार की खेती का निरिक्षण किया।            इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिले के किसानों को जागरूक करने वाली बिहार सरकार द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कृषि ज्ञान वाहन रथ अररिया ज़िला के सभी प्रखंडों में घूमघूम कर किसानों को खेती के प्रति जागरूक करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com