जिलाधिकारी ने बाढ़ निरोधात्मक कार्य का किया निरीक्षण

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा महिषी प्रखंड अंतर्गत कुनदह पंचायत भ्रमण क्रम में पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बलिया सीमर में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्य का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार निरोधात्मक कार्य को अविलंब पूर्ण करने, तटबंधों के सतत निगरानी, संभावित बाढ़ जन्य परिस्थिति से निपटने सभी आवश्यक कारवाई को स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।        उक्त अवसरअपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी, संबंधित कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा महिषी प्रखंड अंतर्गत भेलाही भ्रमण क्रम में निर्माणाधीन जलैय थाना भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने थाना भवन निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।          वही जिलाधिकारी वैभव चौधरी के द्वारा विद्युत उपकेंद्र भेलाही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा के द्वारा इस उपकेंद्र से लाभान्वित होने वाले एरिया एवं आपूर्ति होने वाले फीडरो के बारे मे जानकारी दी गई।।जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुविधा एवं इस भीषण गर्मी को देखते हुए अधिक से अधिक धंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए। राजस्व वसूली भी अधिकतम करने एवं आमजन के समस्याओ को भी ससमय दूर करने के निर्देश दिए।            साथ ही आने वाले भीषण गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए कार्य योजना बनाने सहित इस pss को double source से जोड़ने के भी निर्देश दिए। इसके लिए बलुआहा पूल और गंडौल पूल पर 33 kv cable से लाइन बनाने मे आने वाले अड़चनो को दूर करने सहित बाढ एवं आपदा के समय पूर्ण सहयोग हेतु सभी जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ ADM सहरसा एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी PSS में मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com