बाइक चुराते दो चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

एक को लोगों ने पकड़ा, दूसरा फरार, हुई जमकर पिटाई, देर रात 1 बजे की घटना

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के अशोक सिनेमा रोड में मंगलवार की देर रात घर के आगे खड़ी बाइक को चुराते दो चोर पर आसपास के लोगों की निगाह पड़ी। जिसके बाद बाइक चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।        जिसकी जमकर धुनाई कर दी गई। वहीं दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा। पकड़ में आए चोर को लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। लोगों ने बताया कि घर के आगे बाइक लगी हुई थी। सामने सीसीटीवी भी काम कर रहा था। रात के लगभग 1 बजे दो चोर गली में आया। जिसमें से एक पहले बाइक पर बैठा फिर उसे खोलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई। आसपास के लोग जुमटे। एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसे बाद में सदर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। पकड़ में आए चोर स्थानीय गांधी पथ, नंदन सिंह टोला निवासी लाल बाबू था। वहीं दूसरा चोर भी गांधी पथ स्थित मस्जिद के निकट का रहने वाले मो जावेद आलम था।          सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बाइक चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़ कर सुपुर्द किया है। भागे हुए चोर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com