जिलाधिकारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने प्रखंड कहरा पंचायत मोहनपुर परमीनियाँ हॉल्ट स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित पौधारोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।    जिलाधिकारी एवं उक्त अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला द्वारा क्रमशः एक-एक अशोक के पौधे का पौधारोपण किया गया। मनरेगा के सौजन्य से वन महोत्सव अंतर्गत आज से प्रारंभ हुए वर्षाकालीन पौधारोपण अभियान के तहत वर्णित विद्यालय परिसर में कुल लगभग दो सौ पौधारोपण किया गया है जानकारी दी गई की 15 अगस्त 2024 तक तीन लाख दस हजार पौधारोपण का लक्ष्य है। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित सतत पौधारोपण अभियान में आम नागरिकों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।         उन्होंने कहा की पर्यावरणीय प्रदूषण के कारण परिलक्षित दुष्प्रभाव को न्यून करने में पौधारोपण स्थापित तथ्य है, अत: प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com