पहले षड्यंत्र रचकर 6 महीने की गर्भवती लड़की से करा दी शादी, अब संबंध तोड़ने के एवज में मांग रहे 25 लाख रुपए का मुआवजा

– विरोध करने पर की गई मारपीट और लूटपाट

सहरसा:-एक अजीबो गरीब मामला सदर थाना में दर्ज कराया गया है। जिसमें पहले चार नामित लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर और धोखा देकर 6 महीने की गर्भवती लड़की से कुंवारे लड़के की शादी कर दी गई। जब इसकी भनक युवक को लगी तो, युवक लड़की से अपना संबंध तोड़ना चाहा। लेकिन संबंध तोड़ने की एवज में लड़की पक्ष द्वारा 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की जा रही है। जिसका विरोध किए जाने पर घर में घुस कर मारपीट करने और लूटपाट मचाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।क्या है मामला:-सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक, वार्ड नंबर- 20 निवासी अरुण यादव के पुत्र विभूति आनंद ने बताया कि मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी, करोति बाजार निवासी महेंद्र प्रसाद शाह के पुत्र मुनेर कुमार मुन्ना और उनकी पत्नी खुशबू यादव षड्यंत्र रच कर बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैया गांव, गेरुआ टोला निवासी स्व. सिंघेश्वर यादव के पुत्र संजय यादव की पुत्री शिल्पी कुमारी से उनके छोटे भाई सूरज कुमार की शादी 18 नवंबर 2024 को करा दिया था। लेकिन शादी के बाद ही सूरज को जानकारी मिली कि उनकी नवविवाहिता पत्नी गर्भवती है। जिसका सदर अस्पताल सहरसा में जांच और इलाज कराया गया। जिसमें जानकारी मिली कि उक्त लड़की 6 महीने पूर्व से ही गर्भवती है। ऐसे में उक्त नव विवाहिता से अपना संबंध तोड़ने के लिए सूरज ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय स्थित परिवार न्यायालय में बीते वर्ष 2024 के 11 दिसंबर को डाइवोर्स के लिए शिकायत दर्ज कराया था। उनका मुकदमा संख्या-एमएम 77/24 है। परिवार न्यायालय से निर्गत नोटिस की जानकारी नव विवाहिता शिल्पी के पिता संजय यादव को मिली थी। जिसके बाद वे लोग आग बबूला हो उठे। फिर संजय यादव, उनके पुत्र अमरदीप कुमार, मुनेर कुमार मुन्ना, खुशबू यादव सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे। उनकी पत्नी और उनके साथ मारपीट की गई थी। घर में लूटपाट मचाई गई थी। उनसे शादी तोड़ने की एवज में 25 लाख रुपए का मुआवजा मांगा गया है। घर में रखा हुआ 70 हजार जबरन छीनकर ले जाया गया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com