संगठनात्मक मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक

सहरसा:-जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रधानों और जिला के वरीय कांग्रेसजनों की बैठक पंचायत, प्रखंड और जिला के संगठनात्मक मुद्दे पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ. तारानंद सादा की उपस्थिति में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ. तारानन्द सादा ने कहा कि संगठन को मजबूती देने और जिला में कांग्रेस को चुस्त दुरुस्त करने के लिए आ अब लौट चलें के तहद कांग्रेसजन पुराने कांगेसीयों के घरों में दस्तक देकर नये सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी देश और संविधान को मोदी सरकार से खतरा है, इसलिये हर कांग्रसीयों की जबाबदेही है कि विरोध करते हुए मर मीटने के लिए तैयार रहना होगा। साथ हीं देश में बेरोजगारी से नौजवान परेशान हैं तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जहाँ रोज गिर रहे पुल, पुलिया प्रत्यक्ष उदाहरण है। डॉ. सादा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चारों विधानसभा की तैयारी की जा रही है इस वास्ते बूथ, पंचायत, और प्रखंड कमिटी का पूर्णतया 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जायेगा। स्व. लहटन चौधरी जी का बंद कोसी विकास प्राधिकार को कांग्रेस जीवित करेंगी। डॉ. सादा ने उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया कि 15 अगस्त 24 तक जिला के सभी बूथ, पंचायत समेत प्रखंड कमिटी का सूची जिला अध्यक्ष को सुपुर्द करेंगे। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि- जिस प्रखंड में संगठन के प्रति लापरवाही होगी जिम्मेवारी तय कर प्रदेश को उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीना प्रखंड में बैठक किया जायेगा, स्थानीय जन समस्या के लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना और आंदोलन किया जायेगा, पुराने कोंग्रेसीयों के घऱ-घऱ जाकर नये सदस्य बनायेंये।            बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि रामसागर पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्र, साजन शर्मा, सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल, रामकुमार पासवान, मो. मजनू हैदर केश, प्रदेश युवा सचिव सुदीप कुमार सुमन, महिला जिलाध्यक्ष रेखा झा, उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, युवा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला, राज नारायण पंडित, मो. गयासुद्दीन खान, प्रियव्रत सादा, सूजय कुमार ठाकुर, मृतुन्जय कुमार सिंह, बिहारी सादा, रमेश कुमार मंडल, बैधनाथ झा, मंगल झा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह कहरा, प्रशांत यादव नवहट्टा, मो. नजमूल होदा महिषी, नवीन शंकर झा पटरघट, गजेंद्र कुमार यादव सलखुआ, नारायण यादव बनमा, बीरेंद्र पासवान नगर, चन्द्रमोहन मिश्र, मो. गफ्फार सौर बाजार, भरत नारायण झा सत्तरकटैया, मो. साकिर हुसैन, मिडिया संयोजक आशीष कुमार, अजित सरकार, डेविड यादव, राजेश यादव, शशि शेखर, शोभाकांत झा, अफरोज आलम खान मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com