युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने सूरज कुमार झा, कार्यकर्त्ताओं ने दी बधाई

सहरसा:-बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने सोनवर्षा प्रखंड के शाहपुर निवासी सूरज कुमार झा को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। दिए गए मनोनयन पत्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरू, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी के निर्देशानुसार एवं भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी के सहमति उपरांत आपको बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं विश्वास है कि आप पदभार ग्रहण कर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेंगे तथा युवा कांग्रेस के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे।               सूरज कुमार झा को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विराज कश्यप, नीतीश कुमार, विक्की सिंह, राहुल यादव, सुजीत यादव, बबलू यादव सहित कई ने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरू, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी, भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास को बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से युवा कांग्रेस काफी मजबूत होगा। वही मनोनीत प्रदेश सचिव सूरज कुमार झा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाउंगा। उन्होंने बिहार प्रदेश सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि युवा कांग्रेस की मजबूती के लिए बूथ लेवल पर काम करूंगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com