सावन में बिहार बमबम, विशेष दर्जा की जगह उपहार भर दम

जमुई:-भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के द्वारा पेश आम बजट 2024-25 में प्रदेश को दम भर उपहार दिए जाने का स्वागत किया है।                         उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया। कई सौगातों का एलान किया। बिहार में चार नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे, 21 हजार करोड़ से पावर प्लांट, सड़क परियोजनाओं के लिए 26 हजार करोड़ और बाढ़ आपदा के लिए 11 हजार 500 करोड़ रुपए, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और बिजनेस कॉरिडोर देकर सवान में इस राज्य को बमबम कर दिया।बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बिहार में नए मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट बनाने का भी एलान किया। इसके साथ ही वैशाली-बोधगया एक्सप्रेस-वे और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को ग्रीन सिग्नल दिया। गंगा पर दो नए पुल भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बिहार को एकमुश्त अनेकों सौगात दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब यह प्रदेश जल्द ही विकसित राज्य की श्रेणी में शामिल होगा। श्री सिंह ने बिहार पर विशेष कृपा दृष्टि के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति अशेष आभार जताया है। भारतीय जनता पार्टी की तेज तर्रार नेत्री और प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने आम बजट 2024-25 को बिहार के लिए वरदान बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने जिस तरह से इस राज्य के लिए धन वर्षा किया है उसका यहां का हर नागरिक ऋणी रहेगा। कहा कि बजट में बिहार के लिए सबसे बड़ी घोषणा अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की है। इसके तहत गया में एक औद्योगिक केंद्र बनाया जाएगा, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। बिहार में चार नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे। इसमें पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेस-वे, बक्सर से भागलपुर के बीच हाईवे, बोधगया से राजगीर और वैशाली होते हुए दरभंगा तक हाईवे बनेगा। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का एक पुल भी बनेगा। स्पष्ट है कि बिहार के लिए अब फंड की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा की वित्त मंत्री ने बिहार में पर्यटन के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया है। बताया गया कि गया के विष्णुपद मंदिर के लिए कॉरिडोर बनेगा। यह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास पर आधारित होंगे। वहीं बोधगया के महाबोधि मंदिर के लिए भी कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। राजगीर के तीर्थ क्षेत्रों का भी विकास होगा। नालंदा को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। डॉ. पासवान ने कहा कि इस बजट से बिहार का बल्ले बल्ले हो गया।                                            अब इस राज्य का और तेजी से विकास होगा और इसे देश दुनिया में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने भी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का बिहार के लिए बड़ा दिल दिखाने को लेकर अनंत आभार जताया है। उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, महामंत्री सिकंदर पटेल आदि ने भी आम बजट का स्वागत किया है और इसे बिहार के लिए अत्यंत लाभकारी करार दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com