संतान नहीं होने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

बहन की हत्या को लेकर भाई ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

संतान नहीं होने पर पति-पत्नी में हुआ करता था गाली-गलौज व मारपीट

सहरसा:-संतान नहीं होने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी।            बहन की हत्या को लेकर भाई ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के विशुनिया गांव पोस्ट ईटहर निवासी लालो सादा पिता उपेंद्र सादा ने अपनी बहन गौरी देवी को पति राजकुमार सादा एवं अन्य लोगों द्वारा हत्या कर लाश जलाने समय सूचना मिलने पर घटना स्थल पर जाने पर मारपीट करने एवं स्थानीय थाना डरहार को सूचना देने पर पांच घंटा विलम्ब से घटना स्थल पर पहुचने एवं थानाध्यक्ष के द्वारा आवेदन नहीं लेने तथा कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। दिए गए आवेदन में लालो सादा ने कहा कि अपनी बहन गौरी देवी पिता उपेन्द्र सादा की शादी आज से लगभग बीस वर्ष डरहार थाना क्षेत्र के बेलही निवासी राजकुमार सादा पिता राम सादा के साथ हिन्दु रीति-रिवाज के अनुसार किया था।                        शादी के पश्चात दोनों पति-पत्नी अपना दाम्पत्य जीवन खुशी पूर्वक व्यतीत कर रही थी। परन्तु दोनों से कोई संतान उत्पन्न नहीं हुआ। जिस वजह से दोनों पति-पत्नी में बराबर गाली-गलौज व मारपीट हुआ करता था। 25 जुलाई के सुबह में सूचना मिली कि मेरी बहन गौरी देवी को ससुराल बेलही में राजकुमार सादा, बिमल सादा दोनों पिता राम सादा, राम सादा, चन्दर सादा दोनों पिता स्व. मधु सादा, नथिया देवी, भारती देवी, सुलेना देवी, विमला देवी चारों पिता राम सादा सभी एकमत होकर गला दबाकर हत्या कर दिया।                           सूचना पर मैं अपने सगा संबंधियों के साथ बहन के ससुराल बेलही गया तो मेरी बहन को उपरोक्त नामित सभी व्यक्ति जला रहे थे। हमलोगों को देखते ही सभी आदमी श्मसान घाट से भाग निकला। तब हमलोग अगल-बगल से पूछताछ किये तथा स्थानीय थाना डरहार को सूचना दिये, सूचना पर पुलिस नहीं आये तो हमलोग 112 को कॉल किये वे भी नहीं आये। तब एसपी को भी दूरभाष से सूचना दिया। तब डरहार थाना करीबन 5 बजे शाम में आये वो भी कुछ नहीं किये उल्टे हमलोगों को डांट फटकार किये एवं आवेदन लेने से इन्कार किये एवं लाश को अपने सामने जला दिये तथा बिना कुछ कहे सुने चले गये। और श्मशान घाट में हमलोग आग बुझाकर लाश निकालना चाह रहे है तो गांव के लोगों ने हमलोगों के साथ मारपीट किया।                         इन सारी घटना का बीडीओ बना हुआ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले को अपने स्तर से जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिदेशक दरभंगा प्रक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र को दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com