प्रमंडलीय बिहार आइडिया फेस्टिवल सह उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

सहरसा:-उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार आइडिया फेस्टिवल का प्रमंडलीय स्तर पर सफल आयोजन आज कोशी प्रमंडल मुख्यालय सहरसा के प्रेक्षागृह में किया गया। उक्त फेस्टिवल राज्यव्यापी तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसका प्रथम चरण जुलाई माह में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सहरसा में संपन्न हुआ था।                             द्वितीय चरण का आयोजन प्रमंडल स्तर पर किया गया तथा तृतीय एवं अंतिम चरण आगामी सप्ताह पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित होगा। इस योजना का उद्देश्य राज्यभर से 10,000 से अधिक नवोन्मेषी स्टार्टअप आइडियाज एकत्रित कर उनमें से उत्कृष्ट विचारों का चयन करना है।    चयनित प्रतिभागियों को स्टार्टअप बिहार योजना अंतर्गत 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता तथा 3 लाख रुपये तक का एक्सीलरेशन फंड प्रदान कर सीधे पिचिंग राउंड में अवसर दिया जाएगा। साथ ही चयनित स्टार्टअप्स को मीडिया कवरेज एवं सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपेश कुमार (भा.प्रा.से.) एवं अपर समाहर्ता निशांत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कोशी प्रमंडल के 04 चयनित स्टार्टअप्स को द्वितीय किश्त के रूप में ₹6 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।                             इसके अतिरिक्त स्टार्टअप बिहार योजना अंतर्गत स्थापित तीनों अभियंत्रण महाविद्यालयों के स्टार्टअप सेल प्रतिनिधि डॉ. अंकुर प्रियदर्शी (सहरसा), दिलीप कुमार (सुपौल) एवं राहुल कुमार (मधेपुरा) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में उद्योग एवं स्टार्टअप क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया।            अपर समाहर्ता महोदय ने स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सहरसा के प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद ने तकनीक, उद्योग एवं स्वरोजगार के आपसी जुड़ाव पर उपयोगी जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र सुपौल के महाप्रबंधक मनोज कुमार एवं मधेपुरा के महाप्रबंधक द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। स्थानीय जीविका दीदी ने भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने एवं अन्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का अनुभव साझा किया। इस अवसर पर स्थानीय उद्यमियों द्वारा उत्पाद प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।                             इसमें कृषि ड्रोन सेवा, मखाना, अचार, फुटवियर निर्माण, बेकरी, तेल, रेडीमेड वस्त्र, रागी-ज्वार आटा, पेपर प्लेट/कप, सत्तू आदि उत्पाद प्रदर्शित किए गए। ये सभी उद्यमी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी जैसी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही पशु साथी, गोल्डन गर्ल, उपचार मित्र जैसे चयनित स्टार्टअप्स ने भी अपने अभिनव ऐप-आधारित सेवाओं का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के समापन पर जिला उद्योग केंद्र, सहरसा के महाप्रबंधक मुकेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com