वन पर्यावरण मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये:-प्रेम कुमार

सहरसा:-पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से गुरुवार को वन प्रमंडल द्वारा जयप्रकाश उद्यान प्रांगण में 75 वांं वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक भागलपुर सुधीर कुमार, ने किया।         मुख्य अतिथि मंत्री सहकारिता सह-पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. प्रेम कुमार, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि अंजूम हुसैन, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रतीक आनंद, सहायक वन संरक्षक अनीश कुमार, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, वनपाल, वनरक्षी सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे। वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री आनंद ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा एक जुलाई से वन महोत्सव मनाकर अधिक से अधिक पेड़ों के रोपण कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत राज्य में वन आवरण का प्रतिशत 2024 तक 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।      साथ ही आमजनों में जागरूकता फैलाना है कि हमें क्यों अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश उद्यान में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री सहकारिता सह-पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पेड़ एवं मां दोनों जीवन दायनी है। पेड़ एवं मां समान रूप से हम सबों को स्वस्थ रखती है, पोषण करती है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है।         उन्होंने जलवायु परिवर्तन से हो रहे प्राकृतिक विपदाओं एवं इससे निजात पाने के लिए हरियाली बढ़ाने की महत्ता पर प्रकाश डाला। मंत्री ने जैव-विविधता पर व्यापक प्रकाश डालते इसे पेड़-पौधों से जोड़ते हुए हरियाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी ने ठीक ही कहा है एक पेड़ सौ पुत्र समान। एक मानव एक दिन में तीन सिलेंडर ऑक्सीन लेता है। जबकि भारत में मानव की औसत आयु 69 वर्ष है। ऐसे में 13 करोड़ 85 लाख 17 हजार 500 सौ रूपये का ऑक्सीजन हमें मुफ्त में मिलता है।         छात्र-छात्राओं तथा अन्य उपस्थित लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का उन्होंने आह्वान किया। जिससे एसी की जरूरत कम पड़े। अत्यधिक प्रदूषण करने वाले वाहनों के जगह पर इलेक्ट्रीक वाहन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। वही मंत्री ने मुख्यमंत्री निजी अन्य प्रजाति पौधशाला संचालक एवं कृषि वानिकी अन्य प्रजाति योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य में उत्कृष्ट कार्य एवं जीविका दीदी एवं किसान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।        मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, शंभू भगत, राजीव रंजन साह, श्रीकृष्ण झा, विनय झा, नीरज झा सहित अन्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com