भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय

विस चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा
सहरसा:-गुरुवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। संचालन भाजपा नेता विजय बसंत ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राणा रणधीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, विधायक आलोक रंजन, प्रदेश मंत्री सरोज झा, प्रदेश मंत्री सत्येंद्र राय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामनरेश सिंह, महिला मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, लोकसभा प्रभारी विजय शंकर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, माधव चौधरी, राजीव रंजन सहित कई अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी सहित एक-एक कार्यकर्ता के सम्मान में धन्यवाद एवं प्रस्तावना पत्र पढ़ा गया। विधायक आलोक रंजन ने आजादी से पहले के भारत और अभी के भारत पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई व्यक्ति तीसरी बार प्रधानमंत्री बहुमत के साथ बना है। वहीं जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि एक-एक कार्यकर्ता मनोबल को उच्च करके 2025 के चुनाव में लग जाए। उन्होंने कहा कि जिला कार्यसमिति बैठक के माध्यम से ही प्रधानमंत्री जी को विश्वास दिलाया है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ बिहार विधानसभा चुनाव जीतेंगे।
प्रदेश मंत्री सरोज झा एवं सत्येन्द्र राय ने कहा कि देश में जितना कार्य नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है उतना देश में कभी सपने में भी नहीं देखा था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मिथलेश तिवारी ने कहा कि वित्त मंत्री के द्वारा बिहार को कितना बड़ा सहायता मिला यह अपने आप में काबिले तारीफ है। सरकार बनाने का दावा कर रहे थे चार सीट पर सिमट गया वास्तव में विकास के लिए जो पैसा आया है उसका अगर समुचित उपयोग कर लिया जाए तो कभी वोट के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्ण झा, रितेश रंजन, धनंजय झा, अनिता देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, मुकेश मानस, अनमोल भगत, रिंकी देवी, सिमा झा, जिला मीडिया प्रभारी मन्नु रिस्की, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दास, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ के मनीष चौधरी, डॉ. शेलेन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष भैरव झा, प्रवक्ता अनोज कुमार बब्बन, प्रवीण आनन्द, विनोद झा, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, बी एन सहनी सहित कई मौजूद थे।