गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर में मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर:-गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्रिंसिपल आर. एम. तुगनयत, कन्वेनर शिवा राम कृष्णा और शिक्षकों ने डॉ. साहब का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक छात्रा ने डॉ. सिंह को माथे पर तिलक करके उनका अभिवादन किया।            इसके बाद, प्रिंसिपल ने डॉ. मनोज कुमार सिंह का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। लगभग 2 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में, डॉ. मनोज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य की महत्वता और जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना क्यों आवश्यक है और इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ने डॉ. सिंह को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मान प्रदान किया। डॉ. सिंह ने छात्रों को हरसंभव सहयोग देने की इच्छा जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com