17 अगस्त को पटेल मैदान में होगा सांसद दिनेश चंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन

सहरसा:-12000 करोड़ के लागत से बनने वाले पटना बिदुपुर से सिमरी बख्तियारपुर, सोनवरसा होते हुए पूर्णिया तक जाने वाली राष्ट्रीय एक्सप्रेस हाईवे जो सिक्स लेन की सड़क होंगी। जिसकी स्वीकृति माननीय सांसद दिनेश यादव के निरंतर प्रयास से हुई हैं।          ऐसे बड़े प्रोजेक्ट के अतरिक्त अन्य विकासात्मक कार्य जैसे हवाई अड्डा का विकास एनएच 106 एवं 107 का दुर्त गति से कार्य करवाने के लिए सांसद दिनेश चंद्र यादव का भव्य अभिनंदन समारोह आगामी 17 अगस्त को पटेल मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसको लेकर शहर के देव रिसोर्ट में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हम सेकुलर के जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव ने किया, संचालन जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने किया।           इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि सांसद सघर्ष के सारथी रहे है, आज उन्होने जिस मुकाम को हासिल किया है यह विरासत की देन नही बल्कि संघर्ष की परिणिति है। ऐसे महान शख्सियत का नागरिक अभिनंदन भव्य ही नही ऐतिहासिक होगी। महिषी के विधायक गुजेश्वर साह ने कहा कि कोशी की पहचान अगर राष्ट्रीय फलक पर है, तो वह माननीय सांसद दिनेश चंद्र यादव के कारण है, उन्होंने समाज के हर तबके को सम्मान के साथ आगे बढाने का काम किया है, ऐसे नेता का भव्य अभिनंदन होना चाहिए। पूर्व विधायक सह अभिनंदन समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कल्पना से भी पड़े उनका अभिनन्दन की रुपरेखा ऐतिहासिक होगा। बैठक के दौरान लगातार चौथी बार जनता दल यूनाइटेड का जिलाध्यक्ष पद पर चंद्रदेव मुखिया के बनने पर उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया।         बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रेनू सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि अंजुम हुसैन, पूर्व महर्षि प्रत्याशी राजकुमार साह, आनंदी मेहता, सुनील सिंह, जिशू सिंह, देवेंद्र कुमार देव, मानवेदर ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन शाह, पूर्व अध्यक्ष माधव चौधरी, महामंत्री मनोज यादव, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी देवी, रितेश रंजन, जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष जावहार यादव, मनोज साह, जय कुमार सिंह, राजकुमार साह, उपेंद्र दास, कैलाश यादव, रमेश यादव, अमर यादव, रणवीर यादव, सुशील यादव, अक्षय झा, सीमा गुप्ता, शिखा सिंह, अनुजा मिश्रा, राकेश मंडल, दिनेश पासवान, बिंदु निराला, हरिनारायण यादव, प्रमोद सदा, अंजनी सिंह, गोविन्द सदा, कैलाश साह, निरंजन साह, लालबहादुर साह,            विनय यादव, राजकुमार सिंह, मदजीत सिंह चौहान, ललन यादव भरत राय, निशा पांडेय, रेनू झा, रणजीत कुमार बबलू, रमन यादव, सोहन झा, के. डी शर्मा, पूजा चौधरी सहित गठबंधन के नेता कार्यकर्त्ता शामिल होकर सांसद दिनेश चंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन समारोह भव्य तरीके से करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com