फेसबुक पर हुआ प्यार, लड़का ने शादी से किया इंकार, पुलिस ने लड़का को किया गिरफ्तार

सहरसा:-फेसबुक पर हुआ प्यार, लड़का ने शादी से किया इंकार, पुलिस ने लड़का को किया गिरफ्तार। सुनकर शायद हैरत हो पर सच कुछ ऐसा ही है। जब बिहरा थाना क्षेत्र की एक लड़की को सौर बाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव के लड़का से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और फिर दोनों मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे से बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे से मिलने को व्यग्र हो उठी। लड़की से लड़का ने मिलने की इच्छा जाहिर किया। लड़की ने इसे स्वीकार करते हुए सहरसा के सुपर मार्केट के पूर्वी भाग स्थित मुहल्ले में किराए के मकान में रह रहे लड़का से मिलने पहुंच गई और यह सिलसिला लगातार चलते रहा। इसी बीच लड़की ने खुद प्रिग्नेंट होने की बात बताते हुए लड़का पर शादी का दबाव बनाया। पहले लड़का बहलाया फुसलाया फिर शादी से इनकार कर दिया। इधर अपनी प्रिग्नेंसी से परेशान लड़की पहले तो लोकलाज के भय से बातों को छुपाने का प्रयास किया। फिर अपनी मां को बताया। पीड़िता की मां ने भी लड़के पर शादी करने का दबाव बनाया। इंकार करने पर महिला थाना पहुंच न्याय की गुहार लगाई। घटना के संदर्भ में पीड़िता ने अपनी आपबीती कुछ यूं बताई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महिला थानाध्यक्षा ने मामला दर्ज कर तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया जहां मेडिकल करवाकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गए। इस बावत एसडीपीओ सदर आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। अब जब प्रिग्नेंट हुई तो लड़का शादी से इनकार कर दिया। लड़की के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में लाया।
जहां मेडिकल करवाकर 164 का बयान दर्ज करवाने सहरसा कोर्ट भेज दिया। वही गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। इस संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फिलवक्त पुलिस सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच करवाने में जुटी है। पर जिस तरह से शादी का झांसा देकर पीड़िता का यौन शोषण किया यह एक गंभीर मामला बनता है। जरूरत है ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की जिससे भविष्य में दुबारा कोई ऐसा कदम न उठा सके।