राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने सदस्यता अभियान चलाया

सहरसा:- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा शुक्रवार को सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। शहर वीरकुंवर सिंह चौक पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रधान महासचिव सीएम झा बौआ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की तहत जिले के अन्य क्षेत्रों में लगभग 1000 लोगों को सदस्यता दिलवाई गई।           जिन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय लिया। प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जिशु ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और आने वाले समय में यह बिहार की नंबर वन पार्टी बनेगी। जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको हम सभी साथियों के साथ मिलकर शत प्रतिशत पूरा करेंगे। ज्ञातव्य हो कि स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर सभी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से सदस्यता अभियान की शुरुआत की और आम आवाम को पार्टी से जोड़ा।            इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव चंदन बागची, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ई. रौशन राजा, दिलीप धानुक, गौरव सिंह, संगीता पोद्दार, विंदेश्वरी मेहता, चंद्रमोहन सिन्हा, गोपाल तिवारी, शम्भू कुशवाहा, कृष्णदेव मेहता, पवन कुमार सिंह, चंदन मेहता, नरेश यादव, दीपक कुमार सिंह, अमर कुमार, सचिन कुमार सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com