तीन दर्जन से अधिक दर्ज मामले का वांछित, 50 हजार का इनामी और कई जिलों का सिरदर्द नील सागर यादव उर्फ लील सागर यादव गिरफ्तार

– न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट और कुर्की का था वांछित
– सोनवर्षा राज के दो बड़ी घटनाओं में हो रही थी खोजबीन

सहरसा:- पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। कई जिलों के का सिरदर्द, तीन दर्जन से अधिक मामले का अभियुक्त, 50 हजार का इनामी और न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट व कुर्की का वांछित अपराधी नील सागर यादव उर्फ लील सागर यादव गिरफ्त में लिए गए हैं।    क्या कहते हैं एसपी:-गुरुवार को एसपी हिमांशु ने बताया कि जिले के सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि 50 हजार का वांछित कुख्यात अपराधकर्मी और जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जम्हरा गांव निवासी जुल्मी यादव उर्फ जुलुम यादव के पुत्र नील सागर यादव उर्फ लील सागर यादव जिले में चहल कदमी कर रहा है। जिसके बाद गठित संयुक्त टीम द्वारा उन्हें बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। 37 से अधिक सेज मामले हैं दर्ज:-एसपी हिमांशु ने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी नील सागर पर कुल 37 मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, विधि व्यवस्था भंग करना, लोक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना, एवं संगठित प्रयास से आपराधिक घटना को अंजाम देना सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज हैं। जिले के तीन मामले में था वांछित:-उन्होंने आगे बताया कि बीते साल 2024 के 13 दिसंबर को सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या – 219/24 और सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या – 97/25 जो बीते एक जून को दर्ज हुई थी। उसमें नील सागर यादव वांछित थे। साथ ही स्थानीय व्यवहार न्यायालय से उनके ऊपर गैर जमानती वारंट और कुर्की भी निर्गत किया गया था। जिसमें भी वे वांछित थे। जिसके लिए उनके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम की भी घोषणा की गई थी। जिनकी गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है। कहां-कहां दर्ज है उन पर मामले:-एसपी हिमांशु ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नील सागर यादव उर्फ लील सागर यादव पर सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या – 58/03, कांड संख्या – 43/05, कांड संख्या – 45/05, कांड संख्या – 90/09, कांड संख्या- 107/09, कांड संख्या – 103/09, कांड संख्या – 117/09, कांड संख्या – 139/09, कांड संख्या – 37/10, कांड संख्या – 48/10, कांड संख्या – 52/10, कांड संख्या – 253/14, कांड संख्या – 129/15, कांड संख्या – 219/24 और कांड संख्या – 97/25 दर्ज है। जबकि जिले के बलवाहाट थाना कांड संख्या – 385/14 और कांड संख्या – 169/15, बसनही थाना कांड संख्या – 39/10, कांड संख्या – 18/15, कांड संख्या – 20/15, कांड संख्या – 24/15, कांड संख्या – 260/22, कांड संख्या – 63/22 दर्ज हैं। इनके अलावे सौर बाजार थाना कांड संख्या – 89/15, कांड संख्या – 100/15, कांड संख्या – 231/15, सोनबरसा कचहरी थाना कांड संख्या – 421/15, सदर थाना कांड संख्या – 125/15 दर्ज है।    मधेपुरा में भी दर्ज है मामले:-एसपी ने आगे बताया कि इनके अलावे मधेपुरा जिले में भी इनके ऊपर कुछ मामले दर्ज हैं। जिसमें मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना कांड संख्या – 5315, मुरलीगंज थाना कांड संख्या – 05/ 15, अरार थाना कांड संख्या – 01/15, अरार थाना कांड संख्या – 02/15, अरार थाना कांड संख्या – 115/14 दर्ज हैं। पूर्णिया जिले में भी हैं वांछित:-उन्होंने आगे बताया कि इनके ऊपर कुछ मामले पूर्णिया जिले में भी दर्ज हैं। जिनमें पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना कांड संख्या – 274/14 और बड़हरा कोठी थाना कांड संख्या – 1115 दर्ज हैं। कौन-कौन थे छापामारी टीम में:-छापामारी टीम में साइबर डीएसपी सह जिला आसूचना प्रभारी अजीत कुमार, सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला आज सूचना इकाई के जयशंकर प्रसाद, जिला आसूचना इकाई के कर्मी और सोनवर्षा राज थाना पुलिस बल मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com