सदस्यता अभियान के जरिए सैकड़ो विद्यार्थियों को अभाविप से जोड़ा

सहरसा:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय फुलदाय हाई स्कूल एवं कलावती हाई स्कूल बनगांव में सदस्यता अभियान के जरिए सैकड़ो विद्यार्थियों को अभाविप से जोड़ा।          इस अभियान में अभाविप जिला सदस्यता अभियान प्रमुख अंशु कुमार ने बताया कि प्लस टू स्कूलों में सदस्यता अभियान के बाद कई रचनात्मक कार्य गतिविधि किए जाएंगे, जैसे राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से गीत, संगीत एवं मेहंदी प्रतियोगिता जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ कामों में रुचि भी बढ़ेगी एवं एसएफडी के जरिए पर्यावरण बचाओ अभियान क्या जाना है। वही नगर सदस्यता प्रमुख गणेश यादव ने बताया कि अभी भी हमारे शहर में बहुत सारे हाई स्कूल मूलभूत समस्याओं से ग्रसित है। जिसके सुधार के लिए अभाविप ने संघर्ष करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर जल्द ही जिला प्रशासन से हमलोग मिलेंगे।            वहीं जिला सह सदस्यता प्रमुख तन्मय राज ने बताया कि राष्ट्रवादी छात्र संगठन अभाविप से जुड़कर विद्यार्थी अपने आप को गर्व महसूस कर रहे हैं। वही इस अभियान में शुभम कुमार ने बताया कि हमलोग अभी कुछ ही स्कूलों में गए हैं। आने वाले दिनों में जिले के सभी प्लस टू एवं महाविद्यालय में जाकर अभाविप का सदस्य अभियान चलाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com