बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष बने दिवाकर सिंह, कार्यकर्ताओ में हर्ष

सहरसा:-भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह को जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद पर राज्य सरकार द्वारा नामित करने पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। बिहार के सभी जिलों में बीस सूत्री कमिटी का गठन होना एनडीए सरकार का सराहनीय कदम है। इसके गठन होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष को बधाई संदेश देते हुए कहा कि पूरी आशा और विश्वास है कि वह जिला की लंबित समस्याओं को उजागर कर समाधान करवाएंगे।                             जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा साथ ही प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री सह कोशी के क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा, सह प्रभारी सत्येंद्र राय को आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए एनडीए के पदाधिकारियों जिन्हें जिला बीस सुत्री सदस्य मनोनीत किया गया है उन्हें बधाई दिया और कहा कि ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर एनडीए सरकार की सोच को मजबूत बनाएंगे। एवं विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। बधाई देने वालों में विधायक डॉ आलोक रंजन, पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामनरेश सिंह, महिला मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, लोकसभा प्रभारी विजय शंकर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, माधव चौधरी, राजीव रंजन, जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिदधु, श्री कृष्ण झा, रितेश रंजन, धनंजय झा, अनिता देवी, मीरा रंजन, जिला मंत्री पंकज पाठक, मुकेश मानस, अनमोल भगत, राजीव रंजन साह, रिंकी देवी, सीमा झा, मन्नू रिस्की, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दास, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ के मनीष चौधरी, डॉ. शिलेन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष भैरव झा, प्रवक्ता अनोज कुमार बब्बन, विजय गुप्ता, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के राहुल मुखिया आदि शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com