जमीन देखने पहुंचे तो सड़क पर घेरकर की गई मारपीट

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला, वार्ड नंबर 29/30 निवासी स्व रविंद्र प्रसाद की पत्नी रानी सिन्हा ने अपने नाती के साथ मोहल्ले के दो नामित सहित चार लोगों के ऊपर मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वे अपने नाती स्व विजय प्रसाद सिन्हा के पुत्र राजन सिन्हा के साथ कायस्थ टोला के बहेलवा पोखर स्थित जमीन को देखने गए थे। जमीन को देखकर जब वे लोग वापस आ रहे थे। अचानक सड़क पर उन लोगों को घेर कर छोटू शर्मा, लल्ला झा, विष्णुकांत सिन्हा और उदयकांत सिन्हा गाली-गलौज करने लगे।                                                    विरोध करने पर हथियार के बल पर उनके नाती राजन को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब वे लोग उसे बचाने की कोशिश किया पिस्तौल तानकर आगे नहीं बढ़ने की हिदायत दी गई। लेकिन थोड़ी देर बाद आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद वे लोग धमकी देते हुए फरार हो गए। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com