पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक

पटना:- राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि देश को आर्थिक संकट से उबारने में डॉ सिंह की काफी महत्वपूर्ण योगदान है। श्री गगन ने कहा कि बिहार के विकास में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।                                      अपने प्रधानमंत्रित्व काल में जितनी मदद उन्होंने बिहार के लिए किया उतनी मदद आज तक किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। बिहार में आयी बाढ़ का तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के साथ स्वयं सर्वेक्षण कर उन्होंने केवल बाढ राहत के लिए एक हजार करोड़ रुपए का विशेष अनुदान बिहार को दिया था। उनके प्रधानमंत्री काल में मनरेगा, फूड फॉर वर्क, ग्रामीण सड़क सम्पर्क योजना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना , बैकवर्ड रीजन ग्रांट, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान जैसे कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। उनके प्रधानमंत्री काल में सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और काम का अधिकार जैसे अन्य जनता से जुड़े कई अन्य अधिकारों को वैधानिक रूप दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com