खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सहरसा:-सक्षम प्राधिकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में राज्य के दिव्यांगजन को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके खेल कौशल को चिन्हित करने हेतु मंच प्रदान करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 15.09.25 से 24.09.25 की अवधि के दौरान State wide Para sports championship,2025 का आयोजन किया जा रहा है।उक्त वर्णित अंतर्गत कुल 03 खेल विधाओं के अलग अलग विभिन्न श्रेणियों में सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के कुल 14 जिलों में प्रस्तावित है, जिसमें सभी 38 जिलों के इच्छुक दिव्यांग खिलाड़ियों के संबंधित खेल विद्या में भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है। उक्त के आलोक में सहरसा जिलांतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21.09.25 को प्रस्तावित है।
खेल विधाओं/श्रेणी की विवरणी
——————————————–
1. पारा बैडमिंटन:सिंगल्स(पुरुष/स्त्री) (आयु वर्ग:सब जूनियर/जूनियर एवं सीनियर)
2. पारा एथेलेटिक्स(ट्रैक एवं फील्ड)(आयु वर्ग:सब जूनियर/जूनियर एवं सीनियर)
आयोजन स्थल की विवरणी
—————————————–
खेल भवन मैदान,सहरसा (प्रतिभागी जिला:सहरसा/सुपौल एवं मधेपुरा)
खेल प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु इच्छुक खिलाड़ियों का निबंधन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया जिसकी अंतिम तिथि:13.09.25 थी। विशेष स्थिति में इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कोशी प्रमंडल से संबंधित जिलों के दिव्यांगजन का ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा दिनांक:21.09.25 को पूर्वाह्न 10 बजे तक भी उपलब्ध रहेगी।खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 11 बजे पूर्वाह्न से होना है तत्पश्चात ऑन स्पॉट पंजीकरण संभव नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com