देश के जीडीपी का 81 प्रतिशत कर्ज पूरे देश पर है:- भाकपा

सलखुआ थाना प्रभारी विशाल कुमार तथा सोनू कुमार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने, चिरैया थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पर विभागीय कार्यवाही करने को लेकर 17 अगस्त को सलखुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर किया जाएगा भूख हड़ताल

सहरसा:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक शहीद जयप्रकाश भवन गांधी पथ में आयोजित किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि देश के जीडीपी का 81 प्रतिशत कर्ज पूरे देश पर है। पहले 10.8 लाख करोड़ चुकाना पड़ता था।  मोदी के सत्ता में आने के बाद अब यह बढ़कर 23.7 लाख करोड़ ब्याज चुकाना पड़ता है। अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है। t         अमीरी ओर गरीबी की खाई बढ़ रही है जो भारत के लोकतंत्र को खोखला कर रहा है। इस देश की 10 प्रतिशत आबादी देश की दौलत का 74 प्रतिशत हिस्सा है। देश में चार प्रतिशत लोग हैं जो टैक्स 14 प्रतिशत भुगतान करते हैं इस देश की बहुसंख्यक आबादी जिनके पास 3 प्रतिशत दौलत है टैक्स के रूप मे वह भुगतान करता है 74 प्रतिशत। आत्महत्या करने वाला हर चौथा व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर है। प्रत्येक वर्ष 12000 किसान आत्महत्या कर रहा है। बड़े पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया जा सकता। श्री नारायण ने कहा कि जिले की पुलिस व सलखुआ थाना एवं चिरैया थाना की पुलिस की कार्यशैली से आमजन त्रस्त है। दारू माफिया, दलाल और अवांछित तत्वों का थाना पर कब्जा है। भूमि विवाद और दारू सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रही है। गलत कमाई की मानसिकता से निर्दोष लोगों के घरों में दारू खोजना व प्रताड़ित करना तथा निर्दोष लोगों को आर्म्स एक्ट के तहत आर्म्स देकर फसाना इनकी कार्य संस्कृति का हिस्सा है। जिले में विकास कार्यक्रम ठप है। विधायक और कार्यपालिका एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 1974 में बना बैजनाथपुर पेपर मिल, एम्स तथा कृषि विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक व विकास उन्मुख कार्यक्रम जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी के लापरवाही के कारण ठप हैं। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर उनके समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें संघर्ष के लिए गोलबंद करने का आह्वान किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार यादव ने किया। कार्य प्रतिवेदन पार्टी के जिला सचिव कामरेड परमानंद ठाकुर ने पेस किया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बढ़ते अपराध, पुलिसिया जुल्म, सलखुआ थाना प्रभारी विशाल कुमार तथा सोनू कुमार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने चिरैया थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पर विभागीय कार्यवाही करने, दाखिल खारिज में लूट, जनकल्याणकारी योजना एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करने की स्थिति मे 17 अगस्त को सलखुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर भूख हड़ताल किया जाएगा।            22 अगस्त को पतरघट प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय पर धरना, 23 अगस्त को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना, 27 अगस्त को सौरबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना, 28 अगस्त को नवहट्टा प्रखंड अंचल कार्यालय धरना, 29 अगस्त को महिषी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना, 30 अगस्त को सत्तरकटैया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना आयोजित किया जाएगा। 27 अक्टूबर को बिहार महिला समाज सहरसा इकाई का जिला सम्मेलन सहरसा में करने का बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक को विनय कुमार वर्मा, उमेश पोद्दार, अरुण कुमार सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा, खरानंद ठाकुर, भूपेंद्र यादव, रमेश यादव, दुर्योधन शर्मा, उमेश चौधरी, टुनटुन चौधरी, राजाराम भगत, नाथो महतो, रविंद्र पासवान, प्रभुलाल दास, अमर कुमार पप्पू, राजेश कुमार, सज्जन मुखिया, दीप नारायण यादव, सुरेश शाह, रामविलास शाह, विनोद राय, बिंदेश्वरी यादव, सीताराम सिंह, बिंदेश्वरी सहनी, रामकरण दास, केदार राम, मो. जाकिर, मो. इसराइल, भवेश यादव ने बैठक को संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com