जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्ड के लोग करेंगे उग्र आंदोलन

जलजमाव की समस्या एवं क्षेत्र में कूड़ा की सफाई नहीं करने को लेकर नगर आयुक्त को दिया आवेदन

सहरसा:-जलजमाव की समस्या एवं क्षेत्र में कूड़ा की सफाई नहीं करने को लेकर नगर निगम वार्ड नं 4 के बैद्यनाथपट्टी निवासी सावन कुमार, पिता स्व. संजय कुमार ने नगर निगम के आयुक्त को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में सावन कुमार ने जलजमाव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मोहल्ले में बारिश के समय पानी भर जाता है जो बहुत बड़ी समस्या बनता है।                              यह समस्या ना केवल अस्वस्थ बनाती है, बल्कि यह बिमारियों के फैलने का भी कारण बनती है। उन्होंने कहा क्षेत्र की सड़कों पर कई माह से नाली का गन्दा पानी भरा है, जिसके कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। रोज गांव के बुजुर्ग लोग गिर जाते हैं, गंभीर चोटें आती है, कई लोग वाहन लेकर गड्डे में गिर जाते हैं, आए दिन लोगों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुहल्ले में सफाई कार्य पूरी तरह से बंद है। जब से हमारा क्षेत्र नगर निगम में आया है नगर निगम के सफाई कर्मचारी इस वार्ड में नहीं आते हैं। कुड़ा कचड़ा सड़कों पर बिखड़ा रहता है।                                    जिस कारण मच्छरों के प्रकोप से बिमारी फैल गई है, साथ ही स्थान-स्थान पर कूड़ा-कचड़ा फैला रहने से स्थिति नर्क सी हो गई है। वार्ड आयुक्त से बात करने पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने नगर निगम के आयुक्त से वार्ड का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्ड के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com