शख्सियतों की कलाई पर राखी बांध लिया कर्तव्यों के पालन का वचन

जमुई:-शहर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में रक्षा बंधन का महा-महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।           बिहार की प्रदेश प्रभारी कंचन बहन, जमुई शाखा की प्रभारी कीर्ति बहन समेत संस्था की कई बहनों ने विधायक श्रेयसी सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा शरीखे शख्सियतों की कलाईयों में राखी बांधा और सम्पूर्ण जिला की हर क्षेत्र में सुरक्षा, तरक्की और कर्तव्यों के पालन का वचन लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नर-नारी एवं बच्चे उपस्थित थे।
विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहनों का पर्व है यह भाई द्वारा बहन की सुरक्षा ही नहीं बल्कि सारे समाज की रक्षा का संकल्प दिलाता है। हम सभी को इस त्यौहार की पवित्रता बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा तभी इसकी सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। उन्होंने संस्था की बहनों एवं इससे जुड़े लोगों को रक्षा बंधन की अशेष बधाई और अनंत शुभकामना दी। जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व सिर्फ भाई-बहन के प्यार तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह पर्व हमें विकारों से स्वयं रक्षा करने का भी पाठ पढ़ाता है।                विकारों के चलते ही मनुष्य को तरह-तरह के संकट का सामना करना पड़ता है। डीएम ने सभी संबद्ध लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हर पर्व हमें कोई न कोई संदेश जरूर देता है। उन्होंने रक्षा बंधन के संदेश को आत्मसात किए जाने का आग्रह किया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम ने कहा कि सनातन परंपरा का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन हमें हमारी परंपराओं की याद दिलाता है। हम सभी को उनका पालन आवश्यक रूप से करना चाहिए। वहीं बिहार प्रभारी कंचन बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन मात्र धागों का त्यौहार नहीं है बल्कि यह त्यौहार सुरक्षा से जुड़े भाईयों के स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना भी करता है। एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, समाजसेवी राजाराम केशरी आदि गणमान्य लोगों ने भी समारोह को संबोधित किया और इस महापर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।            जमुई केंद्र की संचालिका कीर्ति बहन ने आगत मेहमानों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही समारोह में शिरकत करने के लिए उनके प्रति आभार जताया। मौके पर बड़ी तादाद में भाई-बहन मौजूद थे। सभी का मुंह मीठा करा कर उन्हें सुरक्षा का शुभ संकल्प याद दिलाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com