झाड़ फूंक से मरीज को ठीक करता नजर आया तांत्रिक

मॉडर्न अस्पताल का मामला, वीडियो वायरल, जांच के बाद होगी कार्रवाई:-सिविल सर्जन

सहरसा:- मॉडर्न अस्पताल के परिसर में सोमवार को एक तांत्रिक महिला मरीज का इलाज झाड़ फूंक से करता हुआ देखा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार भर्ती महिला मरीज का नाम नीतू कुमारी है।          वह सदर थाना क्षेत्र के धमसेना गांव के वार्ड नंबर 4 की निवासी है। वहीं मामले को लेकर भर्ती महिला मरीज के परिजन सोनिया देवी ने बताया कि रविवार को भी महिला की तबीयत खराब हुई थी। झाड़ फूंक करने के बाद वह ठीक हो गई थी। इसके बाद सोमवार को फिर अचानक तबीयत खराब हो गई।             जब उसको सदर अस्पताल लेकर आए तो तांत्रिक अस्पताल पहुंच गया और झाड़ फूंक किया। हालांकि फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं तांत्रिक दिनेश कुमार की माने तो वह मां भगवती की पूजा करता है। वह कहीं पूजा करने गया था और इस दौरान जानकारी मिली तो सदर अस्पताल आ गया। महिला मरीज उसकी सरहज है। मामले को लेकर सिविल सर्जन कत्यानी कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था।        जानकारी मिली है तो जांच की जाएगी और फिर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com