डॉक्टर कि लापरवाही के कारण मौसम कुमारी को गवानी पड़ी अपनी जान

रक्षाबंधन के मौके पर बहने अपने भाई को राखी बांध रही थी, नगर पंचायत बनगांव में पसरा हुआ था मातम 
डॉक्टर भगवान का रूप कहे जाते हैं, सहरसा में व्यापार के रूप में आते हैं नजर 
मौसम को न्याय दिलाने के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन, सांसद से न्याय की लगाई गुहार

सहरसा:- कहरा प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत बनगांव की मौसम कुमारी का 10 अगस्त को नॉर्मल डिलेवरी के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद युवाओं ने प्रदर्शन किया।           युवाओं का आरोप है कि स्थानीय डॉक्टर विभा झा के क्लिनिक में स्थिति बिगड़ी। मौसम का रक्त रुक नही रहा था तो डॉक्टर विभा झा ने अपने अस्पताल से मौसम कुमारी को सूर्या हॉस्पिटल रेफर कर दिया। सूर्या हॉस्पिटल भी 5 घंटे रखने के बाद यानि 11 अगस्त को दरभंगा रेफर कर दिया। समय अनुसार उनका सही उपचार नही हो पाया। मौसम कुमारी को डॉक्टर कि लापरवाही के कारण अपनी जान गवानी पड़ी। सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर देश के सभी बहने अपने भाई को राखी बांध रही थी वही जिला के नगर पंचायत बनगांव में मातम पसरा हुआ था। युवाओं द्वारा 20 अगस्त को अपनी बहन मौसम को न्याय दिलाने के लिए बनगांव मुख्य मार्ग के दोनों तरफ खड़ा होकर शांतिपूर्ण रूप से जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। मौके पर मौसम के भाई ने कहा कि जब मेरा भगीना बड़ा होगा तो वह हमसे पूछेगा हमारी मां कहा है तो क्या जबाब दूंगा।           नगर पंचायत बनगांव के वार्ड नंबर 16 के पार्षद रविशंकर झा मिथलेश ने कहा कि सहरसा में डॉक्टरों की लापरवाही नजर आ रही है। डॉक्टर भगवान का रूप कहे जाते हैं जबकि सहरसा में व्यापार के रूप में नजर आते हैं। जिलों में मरीजों को लूटा जा रहा है। आशीष कुमार झा ने कहा कि ये शहर कि पहली घटना नही है ऐसी घटना आए दिन देखने को मिलती है हमारी बहन मौसम को न्याय मिलना चाहिए। राहुल कुमार झा ने कहा जहां पूर्व में नारी के सम्मान में लंका को दहन कर दिया गया था वही डॉक्टर अपना प्रसव को कमाई का जरिया बना दिया। आनंद झा एवं मिश्रा योगेश ने कहा कि सहरसा में डॉक्टर दलालों का अड्डा बना दिए हैं।          शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्ग से सांसद दिनेश चन्द्र यादव जा रहे थे युवाओं के समूह ने सांसद से न्याय दिलाने की मांग किया जिस पर सांसद ने युवाओं को आश्वस्त किया कि हम आपके इस लड़ाई में साथ है। मौके पर ईश्वर कात्यायन, आनंद झा, बमबम मिश्रा, रतन मिश्रा, निर्मल कुमार, विकास कुमार, आशीष मिश्रा, पंकज चौधरी, मो. शकील, खुशी भारद्वाज, मो. इरफान, रंजीत झा, शिवम शर्मा, राम जी पासवान, शिवम पासवान, क्रांति ठाकुर, शुभम पंडित सहित लगभग हजारों के संख्या में युवा मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com