प्रत्येक नागरिक को हरेक वर्ष कम से कम एक पौधारोपण करना चाहिए:-डीएम

सहरसा:- कहरा प्रखंड स्थित अमरपुर पंचायत से संबंधित महंत मिठ्ठू दास +2 उच्च विद्यालय भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी वैभव चौधरी, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता ज्योति कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने मनरेगा के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।           उक्त अवसर पर जिलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा महोगनी का पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी ने उक्त अवसर पर कहा की विभिन्न कारणों से उत्पन्न पर्यावरणीय विकार को दूर करने में पौधारोपण सहायक होता है। इसी को दृष्टि में रखते हुए मनरेगा एवं वन, पर्यावरण विभाग के सौजन्य से नियमित रूप से सघन पौधारोपण अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमे आम नागरिकों को भी उत्साह पूर्वक भाग लेना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को हरेक वर्ष कम से कम एक पौधारोपण करना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com