जिलाधिकारी ने तालाब में चल रहे मरम्मती, सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, मरम्मती कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

सहरसा:- जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा कहरा प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत भ्रमण क्रम में संचालित योजनाओं के सुचारु संचालन हेतु पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन का अवलोकन एवं समीक्षा की गई।           भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत निर्मित तालाब में चल रहे मरम्मती, सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मती कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। स्थानीय पंचायत रोजगार सेवक को उक्त कार्य के निरंतर अवलोकन हेतु निर्देशित किया गया है।पंचायत अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र निरीक्षण के क्रम में परिसर में चल रहे मरम्मती कार्य के गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन एवं प्रवेश द्वार के समुचित संधारण, स्वास्थ्य केंद्र के साफ सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। महंत मिठ्ठू दास +2 उच्च विद्यालय निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के सौंदर्यीकरण हेतु चल रहे कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता भवन को वर्णित विद्यालय के रंग रोगन का कार्य अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।           उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के बाहरी परिसर में अवस्थित कुंआ के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया जिसे अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता ज्योति कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, डीपीआरओ, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता नजारत, डीईओ सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com